
Entertainment News


भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का एक नया अवतार लॉन्च हो चुका है। इस नए अवतार में धोनी दुश्मनों का खात्मा करते नजर आ रहे हैं. इस ट्रेलर से धोनी समर्थकों में उत्साह की लहर देखी जा रही।
दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को अपनी अपकमिंग एनिमेटेड ग्राफिक नॉवेल ‘अथर्व: द ओरिजिन’ से अपना फर्स्ट लुक रिलीज किया है।
महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने सोशल मीडिया के जरिए अपने ग्राफिक उपन्यास ‘अथर्व: द ओरिजिन’ के पहले लुक का VIDEO जारी किया हैं। यह लेखक रमेश थमिलमनी की किताब पर आधारित है जो पौराणिक विज्ञान-फाई वेब सीरीज (Web Series) के रूप में जाना जाता है। यह धोनी एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित है।
इसमें महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक पौराणिक योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं. ‘अथर्व’ के फर्स्ट लुक क्लिप में धोनी युद्ध के मैदान में एक एनिमेटेड अवतार में दिख रहे हैं।जो एक दानव सेना के खिलाफ लड़ रहा है। जिस वजह से धोनी समर्थक स्नोबेल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सोशल मीडिया में जारी किया है धोनी ने अपने इस लूक को
. महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अपने सोशल मीडिया के हैंडल पर अपनी आगामी पौराणिक विज्ञान-फाई वेब सीरीज का फर्स्ट लुक टीजर साझा किया जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरे नये अवतार की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है
https://twitter.com/CricCrazySubs/status/1488861719623450625?t=KfmRuIiZshAnu5OWRd3OrA&s=08