
MP के सीधी में आज मंगलवार को भयंकर सड़क हादसा हो गया. नर्सिंग छात्र-छात्राओं से भरी हुई एक बस नहर में जा गिरी, बस में करीब 50 लोग सवार थे. इस.हादसे में अभी तक 47 शवो को निकाला जा चुका है।सीधी के कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने पुष्टि करते हुए बताया कि सीधी बस हादसे में अभी तक 47 शव बरामद कर लिए गए हैं. 44 शव उनके परिजनों को सौंप दिया गय 3 शव अभी पोस्टमार्टम स्थल पर रखे हुए हैं क्योंकि उनके अन्य परिजन भी भी बस हादसे के शिकार हो गए हैं लेकिन अभी तक जानकारी मिल नहीं सकी है. NDRF-SDRF ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर नहर में गिरे लोगों को बाहर निकाला. छात्रों से भरी हुई बस सीधी से सतना की ओर जा रही थी.
हादसे में छात्र-छात्राओं की मौत
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, करीब 50 यात्रियों से भरी हुई बस सीधी से सतना जा रही थी, जिस दौरान ये भयावह हादसा हुआ.रास्ते पर जब सामने से बोलेरो गाड़ी आ रही थी तब ड्राइवर उसे साइड देने लगा और उसी दौरान बस का बैलेंस बिगड़ गया और ये भयावह हादसा हुआ. नर्सिंग का एग्जाम देने बस में सवार होकर स्टूडेंट सीधी से सतना जा रहे थे जिस वक्त ये हादसा हुआ है. हादसे में मरने वाले भी अधिकतर नर्सिंग के छात्र-छात्र ही है।.



