
जमशेदपुर।


सांसद बिद्युत बरन महतो ने आज संसद सत्र के दौरान केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री से मुलाक़ात कर पूर्वी सिंहभूम मे दो केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना के अपने पुराने माँग को दोहराया।उल्लेखनीय है कि सांसद श्री महतो ने अपने पिछले कार्यकाल मे भी इसकी माँग किया था साथ ही दिनांक 5/8/2019 को भी शुन्यकाल के दौरान इस मामले को उठाया था। मामले को संज्ञान मे लेते हुए केन्द्रीय मंत्री ने सांसद श्री महतो को पत्र लिखकर अवगत कराया कि इस आशय का पत्र ज़िला कलक्टर के माध्यम से राज्य के शिक्षा सचिव के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा अपेक्षित है।आज मुलाक़ात के दौरान सांसद ने उन्हें अवगत कराया कि ज़िला प्रशासन इस मामले मे आवश्यक कार्रवाई कर रही है। केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सांसद श्री महतो को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार का प्रस्ताव प्राप्त होते ही इस सम्बन्ध मे त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि सांसद ने ज़िला प्रशासन को पोटका एवं पटमदा प्रखंड मे ज़मीन चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने हेतु आवश्यक क़दम उठाने को कहा है।

