जमशेदपुर में मोदी की सभा आज,सुरक्षा के कङे इंतजाम | Bihar Jharkhand News Network

जमशेदपुर में मोदी की सभा आज,सुरक्षा के कङे इंतजाम

109
AD POST

वरीय संवाददाता.जमशेदपुर,09 अप्रैल
जमशेदपुर : भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी सह गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी आतंकियों के निशाने पर हैं। जमशेदपुर में आतंकी पनाह लेते रहे हैं, ऐसे में मोदी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। गोपाल मैदान में मेटल डिटेक्टर लगाया जाएगा। इससे पार कर ही लोग मैदान में जा पाएंगे। गोपाल मैदान के आसपास की सभी बहुमंजिली इमारतों पर कमांडो की तैनाती कर दी गई है। फ्लैट में रहने वाले लोगों को भी छत पर जाने की अनुमति नहीं होगी। नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर कोल्हान के डीआइजी मोहम्मद नेहाल जमशेदपुर में कैंप कर रहे हैं। गुरुवार सुबह नौ बजे से ही पुलिस की पूरी टीम मुस्तैद हो जाएगी। इधर एनएसजी, गुजरात पुलिस व जमशेदपुर पुलिस की टीम बुधवार को लगातार बैठक करती रही। बुधवार रात से ही मैदान में काफी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई। देर रात तक मैदान में स्टेज को फाइनल टच देने की तैयारी चल रही थी। रात आठ बजे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, अमरप्रीत सिंह काले समेत पार्टी के कई वरीय नेता गोपाल मैदान पहुंचे व तैयारियो का जायजा लिया।
मोदी के जमशेदपुर में आगमन एक नजर में

AD POST

सुबह 11.25 बजे : नरेंद्र मोदी सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे
दोपहर 12.25 बजे : सोनारी एरोड्रम पर मोदी का विशेष विमान लैंड करेगा
दोपहर 12.30 बजे : सोनारी एरोड्रम से गोपाल मैदान के लिए रवाना होंगे
दोपहर 12.35 बजे : बिष्टुपुर गोपाल मैदान पहुंचेंगे
दोपहर 1.20 बजे : गोपाल मैदान से सोनारी एरोड्राम के लिए प्रस्थान करेंगे

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More