
●जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में भाजपा का सांकेतिक धरना साक्ची गोलचक्कर पर हुआ सम्पन्न।


◆नरेंद्र मोदी सरकार पाक आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देगी – सरयू राय
◆धन्य है वो माँ जिसने अपने कोख से ऐसे लाल को जन्म दिया – मेनका सरदार
◆पड़ोसी देश इस मुल्क के हौंसले नहीं तोड़ सकती है, करारा जवाब देगी मोदी सरकार- दिनेश कुमार
जमशेदपुर।जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान से आएं आतंकवादियों द्वारा भारतीय वीरों पर किए गए कायराना हमला के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर द्वारा एक दिवस्य संकेतिक धरना प्रदर्शन साकची गोलचक्कर पर किया गया।
आतंकवाद के विरुद्ध इस धरना का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया जबकी संचालन जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने किया। इस धरना में मुख्य रुप से झारखंड सरकार में मंत्री सरयू राय, पोटका की लोकप्रिय विधायिका मेनका सरदार और महिला आयोग की अध्यक्षा कल्याणी शरण उपस्थित हुई।
धरना में उपस्थित झारखंड सरकार के मंत्री सरयू राय ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में हर चेहरा शोक में डूबा है और हर आंख नम है। 42 वीर जवानो की शहादत के बाद भी हमारे भारतीय जवानों के हौसले बुलंद हैं । इस कायराना हमले की वजह से देश में जबरदस्त आक्रोश है, लोगों का खून खौल रहा है। देश की जनभावना एवं मनोदशा को नरेंद्र मोदी सरकार भली भांति समझ रही है। आज देश की जो अपेक्षाएं प्रधानमंत्री मोदी से हैं, वो स्वाभाविक है। हमारे देश के सुरक्षा बलों को नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्ण स्वतंत्रता दी गई है। हमें अपने सैनिकों के शौर्य पर पूरा भरोसा है और पाकिस्तान द्वारा सुनियोजित इस आत्मघाती हमले का करारा जवाब दिया जाएगा। सरयू राय ने कहा कि शहीदों के शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मैं शोक-संवेदनाएं प्रकट करता हूँ और घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि आज देश का हर वर्ग हर राजनीतिक पार्टियां देश के जवानों के साथ खड़ी है।जिसका वे स्वागत करते हैं। आज पूरे देश शोक मगन हैं, लोगो का आक्रोश दिख रहा है, पूरे भारत वर्ष में जगह-जगह पाकिस्तान एवं आतंकवाद के प्रति रोष प्रकट किया जा रहा हैं। देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूरा भरोसा है। दिनेश ने मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री से आग्रह भी किया की इस बार आर या पार। मातम की गूंज सरहद के उस पार भी गूँजनी चाहिए। बहुत जल्द ही आतंकवाद पर करारा प्रहार भारतीय सेना द्वारा देखने को सभी तत्पर हैं। हमारे पड़ोसी देश को ये लगता है कि वो ऐसी तबाही मचाकर भारत को बदहाल कर सकता है लेकिन उनके ये मंसूबे कभी पूरे नहीं होने वाले हैं। सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानी ऐसी हर साजिश, ऐसे हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे।
शोकसभा में उपस्थित पोटका की विधायिका मेनका सरदार ने जवानो की शहादत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि धन्य हैं इस देश की वों मां जिन्होंने अपने कोख से ऐसे अमर वीर बलिदानियों को जन्म दिया। भारत देश के उन युवाओ को भी में नमन करती हूं जो देश की रक्षा के लिए कतार लगाकर सदा ततपर रहते है।आज सभी देश भारत के साथ खड़े है। पाकिस्तान का आतंकवादी चेहरा बेनकाब हो गया है। पाकिस्तान ने इस बार बड़ी चूक कर दी है देश में नरेन्द्र मोदी की सरकार है जो ऐसे नापाक हरकतो का मुंहतोड़ जवाब देगी। भारत सरकार ने अलगाववादी नेताओ की कमर तोड़ने हेतु सुरक्षा वापस लेने का भी कड़ा फैसला लिया है।
इस धरना में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, महिला आयोग की अध्य्क्ष कल्याणी शरण, खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव,पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, विनोद सिंह, सांसद प्रतिनिधि, संजीव कुमार, मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल,हलधर नारायण साह, राजन सिंह,विकास सिंह,भास्कर मुखी, रितिका मुखी, बारी मुर्मू, शिखा राय चौधरी, राकेश सिंह, पुष्पा तिर्की, बिमल जालान, दीपक पारीक, पोरेश मुखी, अमरजीत सिंह राजा, नीरू सिंह, आफताब अहमद सिद्दकी, गोपाल जायसवाल, बिमल बैठा, काजू सांडिल,राजपति देवी, पुष्पा निषाद, धनुधर त्रिपाठी, चंचल चक्रवर्ती, नितिन त्रिवेदी, सानंद प्रधान, सुशीला देवी, मिली दास, सीता सिंह, कृष्णभूषण त्रिवेदी, मंडलद्यक्ष में उमा शंकर सिंह, राजेश साव, अमरेंद्र पासवान, प्रोबिर चटर्जी राणा, पप्पू मिश्रा, संतोष ठाकुर, जितेंद्र राय, चुन्नू भूमिज, श्रीराम प्रसाद, पंकज सिन्हा, ध्रुव मिश्रा, अनमोल वर्मा, संजय सिंह, पिंटू सारंगी, सुरंजन राय, निसार अहमद, सुशील महतो, मंटू चरण दत्ता, सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

