
जमशेदपुर।


विधायक बन्ना गुप्ता ने किया मानगो के विभिन्न क्षेत्रों के सड़को का दौरा, कार्यपालक अभियंता को दिए निर्देश विधायक बन्ना गुप्ता मानगो के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर निरीक्षण किया और रोड के चौड़ीकरण, नए रोड का निर्माण, जर्जर रोड का पुरनिर्माण,पुल की ऊँचाई, नालियों का निर्माण, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था संबंधित अन्य निर्देश सड़क निर्माण विभाग, जमशेदपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता एन सहाय को दिया, उनके साथ सहायक अभियंता दिलीप सिंह, कनीय अभियंता जे पी पाठक समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।इस दौरान जाकिर नगर, जवाहर नगर रोड नम्बर 14, कबीर नगर, ओल्ड पुरुलिया रोड समेत अन्य क्षेत्रों का दौरा किया।

