
नई दिल्ली।
मिथिला सेना के द्रारा लॉक डाउन के द्रारा प्रतिदीन पांच सौ
जरुरतमंद लोगो को भोजन कराया जा रहा है। इस कड़ी में मिथिला सेना ने पिछले बीस दिनो मे दस हजार लोगो को खाना खिलाय। इसका नेतृत्व मिथिला सेना के राष्ट्रिय अध्यक्ष आशुतोष झा कर रहे है। लॉक डाउन के बाद दिल्ली मे रहने वाले मिथिला के रहने वाले लोगो को जरुरतमंद लोग भूखे न रहे उसे देखते हुए भोजन उपलब्ध करा रहा है।वही उनके साथ साथ मिथिला सेना के प्रधान सचिव प्रदीप मैथिल, मिडिया प्रभारी गुलशन कुमार झा सहित कई लोग शामिल रहते है।
इस सबंध में मिथिला सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशुतोष झा ने बताया कि मिथिला सेना हमेशा समाज के प्रति कर्तव्य निर्वाहन करती है। उसी के तहत टीम को जानकारी हुई है कि दिल्ली में मिथिला के कई ऐसे लोग है जो प्रतिदीन कमाते खाते है। लेकिन लॉक डाउन होने के कारण उन्हे काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। उसी के तहत इस आपदा घड़ी में टीम ने इस लॉक डाउन की अवधि जरुरतमंदो को भोजन पहुंचाने का निर्णय लिया है। उसके बाद प्रतिदीन लोगो को भोजन पहुंचाना शुरु किया। यही नही हमारी टीम दरंभगा और मधुबनी में गांव स्तर तक काम कर रही है।जगह जगह सिनेटाईज भी किए जा रहे है। यही नही साबून भी बांटा जा रहा हैाऔर ग्रामीणो को सोशल डिस्टीग के लिए जागरुक अभियान चलाया जा रहा है।



