
सरायकेला
जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत बंता नगर की रहने वाली एक नाबालिग युवती के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। यह घटना उस वक्त घटी जब युवती अपनी मामी के साथ गोलगप्पा खाकर वापस लौट रही थी। देर शाम अंधेरे का फायदा उठाकर युवती का प्रेमी युवती को अपनी कार में बिठा लिया,और उसके बाद एक एनआईटी कॉलेज के झाड़ियो में ले गया जहां पहले से खड़े 3 युवकों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया।


उधर बेहोशी की हालत में नाबालिग को छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गए। इधर होश आने के बाद युवती अपने घर पहुंची और अपनी आप बीती परिवारवालों को सुनाई। वहीं परिवारवाले युवती को लेकर थाना पहुंचे। इधर जानकारी मिलते ही आरआईटी पुलिस हरकत में आई और युवती की शिकायत पर पड़ोस का रहने वाला सुकरा कालिंदी नामक युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर बाकी अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है। वहीं पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

