विदाई समारोह में भावुक हुए डॉ निर्मल कुमार, पत्नी ने बंधाई ढ़ांढस
संवाददाता
जमशेदपुरः बुधवार को एमजीएम अस्पताल के दो चिकित्सकों डॉ निर्मल कुमार एवं डॉ जेपी मिश्रा को भावभीनि विदाई दी गई. इस दौरान एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सह अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ एएन मिश्रा, चीफ मेडीकल आफीसर डॉ एचएल मुर्मू, डॉ के कार्तिक अय्यर समेत एमजीएम अस्पताल में कार्यकर् लगभग सभी चिकित्सक एवं मेडिलक कर्मी मौजूद थे. इस दौरान दोनों सेवानिवृत चिकित्सकों को स्मारिका देकर सम्मानित किया गया. अपने विदाई समारोह के दौरान चिकित्सक डॉ निर्मल मिश्रा भावुक हो उठे जिसके बाद वहां मौजूद उनकी पत्नी ने उन्हें ढ़ांढ़स बंधाते हुए प्रेरित किया. इस समारोह के दौरान सभागार में मौजूद सभी चिकित्सक एवं मेडिकल कर्मी शांतचित् होकर दोनों चिकित्सकों द्वारा सेवाकाल में किए गए प्रयासों को सुनकर भावुक हो उठे.
