
जमशेदपुर ।स्थानीय आर0 वी0 एस0 काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलाॅजी के सालाना खेल उत्सव फ्राॅलिक 2019 का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री आशिष कुमार (टाटा स्टील खेल विभाग के प्रमुख) ने गुब्बारा उड़ा कर किया। उद्घाटन समारोह में सबसे पहले मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित किया उसके उपरान्त मुख्य अतिथि को काॅलेज के अध्यक्ष श्री बिन्दा सिंह ने शाॅल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया इसके बाद श्री भरत सिंह ने आरक्षी अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम (ग्रामिण) श्री पियूष पाण्डेय एवं हसन इमाम को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। मंच पर अतिथियों के अलावा काॅलेज के अध्यक्ष श्री बिन्दा सिंह, सचिव श्री भरत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री शत्रुघ्न सिंह, कार्यकारी सदस्य श्री शक्ति सिंह, प्राचार्य डाॅ0 आर0 एन0 गुप्ता, डीन डाॅ0 राजेश कुमार तिवारी एवं अन्य मौजूद थे। मुख्य अतिथि श्री पियूष पाण्डेय ने छात्रों को खेल-कूद के महत्व को समझाया और अच्छे कैरियर बनाने के लिए अनेक टिप्स दिए। खास कर उन्होंने छात्रों से अनुरोध किया कि वाट्सअप, फेसबुक आदि सोशल मिडिया पर जो भी गलत अफवाह या भड़काउ मैसेज आते हैं उनको डिलिट कर दें और ना ही शेयर करें और ना ही उसपर ध्यान दें। अतिथि श्री आशिष कुमार ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अच्छी पढ़ाई के लिए अच्छे वातावरण का होना जरूरी है और आपके काॅलेज में पढ़ाई के लिए वो सारी चीजें मौजूद हैं। अच्छी पढ़ाई करें और जीवन में तरक्की करें। श्री हसन इमाम ने कहा कि अच्छी पढ़ाई के लिए अच्छे स्वास्थ का होना भी जरूरी है क्योंकि स्वस्थ मन में ही साफ विचारों का जन्म होता है। काॅलेज के सचिव श्री भरत सिंह ने कहा कि आप सभी अच्छी पढ़ाई कर जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करें यही हमारी कामना है। हम अपनी ओर से पूरी कोशिश करते हैं कि आपकी सभी जरूरत पूरी कर सकें ताकि आपकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए। ज्ञात हो कि फ्राॅलिक में क्रिकेट, बाॅलिबाॅल, बास्केटबाॅल, रस्साकशी, कैरम, चेस, एथलेटिक्स रँगोली, पेन्टिंग आदि अनेक खेल खेले जाते है। समारोह के उद्घाटन में छात्राओं द्वारा ऐरोविक्स की प्रस्तुती भी की गई।



