
जून 2020: मैकडोनाल्ड्स इंडिया-नॉर्थ एंड ईस्ट, ने अपने मैन्यू में दो तरह के नये ''चिली'' बर्गर
और ऑरेंज फिज़ को शामिल किया है। इसकी कीमत 59 रुपये/- (लागू कर समेत) है। नये स्वाद
वाले ये बर्गर और ड्रिंक एक ऑल-डे मेन्यू का हिस्सा होंगे। इसके साथ ही भारत के उत्तरी एवं
पूर्वी क्षेत्रों मैंकडोनाल्ड्स के चुनिंदा रेस्टोरेंट्स पर ये डिलीवरी और टेक-अवे काउंटर्स के जरिये भी
उपलब्ध होंगे।
चिली वेज़ और चिली चिकन बर्गर- चिली वेज़ बर्गर में होगी एक जायकेदार वेजिटेबल पैटी। इस पैटी
को गाजर, मटर, फ्रेंच बीन्स, आलू और गोभी जैसी सब्जियों को मिलाकर बनाया गया है। वहीं,
चिली नॉन-वेज बर्गर में लहसुन, हरी मिर्च शिमला मिर्च में पकी स्वादिष्ट ग्रिल्ड चिकन पैटी
होगी। इन दोनों ही पैटीस को लाल मिर्च, टमाटर, प्याज, लहसुन, काली मिर्च, सोया सॉस और
विनेगर से तैयार हॉट चिली सॉस के साथ, कटी हुई प्याज से सजाकर, हल्के टोस्टेड बन में पैक
किया जायेगा । इन दोनों ही बर्गर में स्वाद को दोगुना करने के लिये, आप अपनी पसंद की
एक्स्ट्रा पैटी भी डलवा सकते हैं।
ऑरेंज फिज़: गर्मी की तपिश को कम करने के लिये तरोताजा कर देने वाले इस टैंगी पेय में
मेंडेरियन जायका और हल्की–सी लाल मिर्च का स्वाद मिलाया गया है।

रॉबर्ट हंगानफू, हेड, सीपीआरएल (कनॉट प्लाज़ा रेस्टोरेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, भारत के नॉर्थ तथा
ईस्ट हिस्से में मैकडोनाल्ड्स रेस्टोरेंट्स का संचालन करती है) का कहना है, ‘’भारत के नॉर्थ
तथा ईस्ट में रहने वाले अपने ग्राहकों के लिये नये स्वाद वाले चिली बर्गर और ऑरेंज फिज़ को
पेश करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। हम चाहते हैं कि हम अपने ग्राहकों को गरमागरम,
ताजा, बेहद स्वादिष्ट खाना किफायती कीमत पर और अच्छी क्वालिटी के साथ परोसें।
मौजूदा हालातों में क्वालिटी तथा सुरक्षा देने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप मैकडोनाल्ड्स ने
अपने तौर-तरीकों में 50 से भी ज्यादा बदलाव किये हैं। ये बदलाव यह सुनिश्चित करने के लिये
किये गये हैं कि ग्राहकों को सुरक्षित रूप से खाना परोसा जा सके और उन्हें डिलीवरी तथा टेक-अवे
का सुरक्षित अनुभव मिल सके।*
रॉबर्ट ने आगे कहा, ''ये सारी चीजें अपने ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण, सेवा और स्वच्छता देने के
मैकडोनाल्ड्स के मूल प्रतिबद्धताओं से ही संचालित होती हैं। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में ये चीजें और
भी महत्वपूर्ण हो गयी हैं।‘’
चिली रेंज मैकडोनाल्ड्स के मैन्यू में सीमित समय तक ही उपलब्ध रहेगी और ग्राहकों को
किफायती कीमतों पर इसी तरह का नया स्वाद चखने का मौका मिलेगा।
* मैकडोनाल्ड्स में सुरक्षा के इंतजाम
कर्मचारियों, डिलिवरी राइडर्स, विजिटर्स के साथ-साथ ग्राहकों की भी थर्मल स्क्रीनिंग की सुविधा है।
सबकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, यदि किसी को भी हाई टेम्परेचर या फ्लू जैसे लक्षण नज़र
आते हैं या किसी ने मास्क नहीं पहना है तो सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार उसे अंदर आने की
अनुमति नहीं दी जायेगी।
रेस्टोरेंट के सभी स्टाफ नियमित रूप से अपने हाथों को धोयेंगे और उन्हें सैनेटाइज करेंगे और
हर समय मास्क तथा ग्लव्स पहने रहेंगे ताकि वह खुले हाथों से खाने को ना छुएं।
शारीरिक दूरी के नियमों को सख्ती से लागू किया गया है, जिसमें किचन, डिलीवरी और लॉबी
एरिया शामिल हैं। रेस्टोरेंट स्टाफ, डिलीवरी राइडर्स और ग्राहकों के बीच एक सुरक्षित दूरी बनी रहे,
उसके लिये फ्लोर मार्कर का इस्तेमाल करके गोले बनाये गये हैं। जैसे ही ग्राहक रेस्टोरेंट के अंदर
आयेंगे, उन्हें फ्लोर पर और साथ ही सीटिंग एरिया में भी क्यू देखने को मिलेगा। इस दौरान
शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जायेगा। फ्रंट काउंटर पर, प्रोटेक्टिव प्लेक्सीग्लास शील्ड लगाये
गये हैं, यह ग्राहकों और स्टाफ की और अधिक सुरक्षा करेगा।
कंपनी ने अपने सेनिटेशन प्रोटोकॉल को भी बेहतर बनाया है। फ्लोर, वॉशरूम और रेस्टोरेंट में
लगातार हाथ लगाये जाने वाली जगहों/सरफेस, जैसे डोर नॉब/हैंडल्स, पीओएस, क्रेडिट कार्ड मशीन,
काउंटर टॉप, डाइनिंग टेबल/चेयर, हमारे रोनाल्ड बेंच, हैंड ड्रायर्स, आदि को डिसइंफेक्ट करने के
लिये ब्रॉड स्पेक्ट्रम वाले हॉस्पिटल-ग्रेड वायरूसाइडल एजेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है।
समुदायों की सेवा करने की अपनी वचनबद्धता के अंतर्गत, कंपनी ने स्थानीय एनजीओ से
साझीदारी की है ताकि लॉकडाउन की वजह से प्रभावित हुए वंचित लोगों को खाना उपलब्ध कराया
जा सके।
मैकडोनाल्ड्स इंडिया-नॉर्थ एंड ईस्ट के विषय में
भारत के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में मैकडोनाल्ड्स के रेस्टोरेंट्स का परिचालन कनॉट प्लाज़ा
रेस्टोरेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाता है। मैकडोनाल्ड्स भारत में अपने ग्राहकों को
रेस्टोरेंट की उच्च गुणवत्ता का अनुभव देने के लिये प्रतिबद्ध है। यह अपने ग्राहकों को मैन्यू
में कई तरह के विकल्प उपलब्ध कराता है जोकि स्थानीय क्षेत्र में मिलने वाली चीजों से तैयार
किये जाते हैं। भारत के नॉर्थ तथा ईस्ट में मैकडोनाल्ड्स के 150 से भी ज्यादा रेस्टोरेंट्स हर
साल लाखों लोगों को सेवा देते हैं। साथ ही यह 6,000 लोगों को सीधे तौर पर रोजगार उपलब्ध
कराते हैं। ग्राहकों पर केंद्रित अपनी सोच के साथ, मैकडोनाल्ड्स कई तरह के फॉर्मेट तथा ब्रांड
एक्सटेंशन के माध्यम से अपना संचालन करता है। उनमें ग्राहकों की सुविधा और अनुभव के लिये
स्टैंडअलोन रेस्टोरेंट्स, ड्राइव-थ्रूज, 24/7 रेस्टोरेंट्स, मैकडिलिवरी बगैरह शामिल हैं।
और अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिये कृपया www.mcdindia.com पर लॉग इन करें, या
फॉलो करें Facebook , Instagram , Twitter और YouTube
Twitter और YouTube

