
जमशेदपुर । मंगलवार को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के
संयोजक सरयू राय की अध्यक्षता में चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। बैठक में श्री राय ने बूथ स्तर पर प्रचार-प्रसार करने, जनसंपर्क करने एवं मतदाता जागरूकता के विषय में संचालन समिति को कई महत्वपूर्ण रणनीति के बारे में बताया। उन्होंने इसका कार्यान्वयन मंडल स्तर पर रणनीति तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोगों के हित में शुरू किए गये विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा नये एवं सशक्त भारत का विजन को संक्षेप रूप में हर युवा वर्ग, व्यापारी वर्ग, महिला तथा बुजुर्गों सहित सभी तबके के लोगों को बताने को कहा। प्रत्येक बूथ पर कैसे ज्यादा से ज्यादा लोगों से सम्पर्क किया जाय और भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में वोट माँगने के लिए प्रेरित किया जाय इस बारे में उन्होंने कहा कि टोली बनाकर रोज सुबह और शाम को बूथ पर जनसम्पर्क किया जाय। उन्होंने कहा कि अगामी 4 मई को मेरा बूथ-सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत जिला, मंडल तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर इकट्ठा होंगे तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए जनता को वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा संचालन समिति के संयोजक मुरलीधर केडिया, मुकुल मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, चितरंजन वर्मा, ब्रह्यादेव शर्मा, नंदजी प्रसाद, विकास सिंह, ललन द्विवेदी, नीरू सिंह, बिजय तिवारी, अंजन सरकार, अमरेन्द्र मल्लिक, पूरन वर्मा, सुबोध श्रीवास्तव, राजेश सिंह, रत्नेश सिंह, सुर रंजन राय, चुन्नू भूमिज, दीपु सिंह, उमा शंकर सिंह, राजेश साव, अमरेन्द्र पासवान, मो. निसार अहमद, नवनीत सिंह, रूपेश झा, राजेश सिंह, एस पी सिंह, सन्नी सिंह, प्रतिक शर्मा, रेणु झा, प्रीति सिन्हा, तपन दा, किशन महाराज, सुधांशु ओझा, नितीन त्रिवेदी, बिनोद पाण्डेय, आकाश साह, संतोष भगत, अभिषेक शुक्ला, शशिकांत पाण्डेय, छोटेलाल सिंह, सुबोध प्रसाद, बीरेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, राजकुमार साह, रीता सिंह, मधु सिन्हा, रेणु झा, रेणु शर्मा, पिंकी सिंह सहित संचालन समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।



