
राजकुमार झा
मधुबनी।
राजनगर प्रखंड के रामेस्वर उच्च बिद्यालय में चल रहे मतगणना का आज चौथे दिन सतघारा , सिमरी और कोइलख प्रखंड के मतगणना का परिणाम इस प्रकार है । कोइलख पंचायत के मुखिया प्रत्यासी शेखर सुमन झा अपने नजदीकी प्रति द्वंदि को 548 मतों से हरा कर बिजयी हुए ।सरपंच पद के प्रत्यासी मनोज कुमार झा ने योगेन्द्र प्रसाद साह को 321 मतों से हराया ।पंचायत सदस्या रंजू देवी ने जनिसा खातुन को 958 मतों से पराजीत किया ।
सिमरी पंचायत के मुखिया पद के उम्मीदवार धीरेन्द्र पासवान ने जीत हासिल की ।अनिल पासवान सरपंच पद पर बिजयी रहे ।पंसस मिरा देबि ने बाजी मारी ।
सतघारा पंचायत में मुखिया पद पर सबिता कुमारी ने 1632 मत पाकर बिजयी रही ।सरपंच पद पर नजिरा खातुन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 1055 बोटों से पछार कर जीत दर्ज करायी ।पंसस 1से 7 वार्ड में मृत्युंजय कुमार कुंदन ने जीत हासिल किया ।वहीं 8से 14 में महादेब रनगीला ने गोपाल धिरासारीया को हराकर जीत हासिल किया ।
[ पंडौल प्रखण्ड के बथने पंचायत की निवर्तमान मुखिया अंजली सिंह वार्ड सदस्य का चुनाव 42 मतो से हार गई अंजली सिंह पिछले दस वर्ष से बथने पंचायत के मुखिया पद पर रही है लेकिन मुखिया पद आरक्षण कोटे मे जाने के कारण वार्ड सदस्य का चुनाव लड रही थी ! उसमे भी जनता ने निर्वतमान मुखिया अंजली सिंह को नकार दिया !
[निवर्तमान जिला परिषद उपाध्यक्ष भारत भुषण चौथी बार सदन पहुचने मे हो सकते है कामयाब फिलहाल 1500सौ मतो से आगे चल रहे वही मनोज चौधरी भी जिला परिषद के सीट पर आगे चल रहे
फुलपरास प्रखंड के धर्मडीहा पंचायत के मतगणना मे धांधली के आरोपो के बाद यंहा के बि डि ओ सह आर ओ राजकुमार चौधरी को मतगणना कार्य से हटाकर डी सी एल आर संजय कुमार को आर ओ बनाया गया है।



