
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन कार्यकारिणी की एक बैठक में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राजस्थान स्थापना दिवस समारोह साकची धालभूम क्लब में (अग्रसेन भवन के सामने) 30 मार्च सोमवार को धूमधाम से मनाने तथा 2020-2022 के लिए जिला मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव 12 अप्रैल रविवार को कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक साकची शिव मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष उमेश साह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कोषध्यक्ष राजकुमार संघी द्धारा 2018-2020 का आय-व्याय प्रस्तुत किया गया जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। बैठक में उपस्थित मुरलीधर केडिया को 12 अप्रैल रविवार को जिला का चुनाव कराने के लिए मुख्य चुनाव पदाधिकारी बनाया गया। जिला महामंत्री अशोक मोदी ने पिछले दो साल में अपने किये गये कार्यों का विस्तार से प्रतिवेदन दिया। अशोक मोदी के अनुसार सभी शाखाओं के सहयोग से 100 नये सदस्यों को जिला संगठन में जोड़ा गया।
बैठक में मुख्य रूप से प्रमंडलीय उपाध्यक्ष नरेश मोदी, प्रमंडलीय संयुक्त सचिव बजरंग लाल अग्रवाल, ओमप्रकाश रिंगसिया, संतोष अग्रवाल, विजय खेमका, महावीर अग्रवाल, दीपक पारिख, रामवतार अग्रवाल, अरूण गुप्ता, रमेश मूनका, सुनील देबुका, पंकज छावछारिया, शंकर लाल अग्रवाल, विश्वनाथ शर्मा आदि मौजूद थे।

