
● सीएम और भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट की पाँच साल की उपलब्धियाँ गिनाती पुस्तक


जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विद्युत वरण महतो ने होली के मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री से मिलकर शुभकामनाएं दिए। उन्होंने गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने भी सांसद को गले लगाकर अभिनंदन किया और होली की बधाई दिये। इन दौरान सांसद विद्युत वरण महतो ने मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को अपने सांसदीय कार्यकाल के पाँच वर्षों की उपलब्धियाँ रेखांकित करती पुस्तक भेंट किया। यह पुस्तक कुछ कुछ दिनों पूर्व ही सांसद द्वारा प्रकाशित करवाई गयी थी। किताब में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी विधानसभाओं में संपादित योजनाओं और कार्यों का उल्लेख है। सांसद ने बताया कि मोदी सरकार ने सभी वर्गों की जरूरतों का ध्यान रखते हुए सबका साथ, सबका विकास के ध्येय से काम किया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के निमित सांसद का प्रयास सराहनीय है।

