Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » सोनी सब के शो “अलादीन : नाम तो सुना होगा” में मल्लिका का किरदार निभाने वाली देबिना बनर्जी ने कहा, “पल-पल बदलते स्वभाव ने मल्लिका के किरदार को बनाया जटिल, इसलिए रोल निभाना हो रहा है कठिन”
मनोरंजन

सोनी सब के शो “अलादीन : नाम तो सुना होगा” में मल्लिका का किरदार निभाने वाली देबिना बनर्जी ने कहा, “पल-पल बदलते स्वभाव ने मल्लिका के किरदार को बनाया जटिल, इसलिए रोल निभाना हो रहा है कठिन”

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 16, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

सोनी सब के फैंटेसी शो “अलादीन : नाम तो सुना होगा” से दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह है। इस
शो के इन दिनों प्रसारित हो रहे नए एपिसोड्स में मल्लिका की पावरफुल एंट्री ने दर्शकों की
दिलचस्पी और उत्साह को और बढ़ा दिया है। मल्लिका एक दुष्ट जादूगरनी है और सभी जिन्नों
की निर्माता है। शो में अलादीन की जिंदगी में मल्लिका के आने से कई जबर्दस्त मोड़ और
मुश्किल चुनौतियां सामने आई हैं। इसमें से सबसे मुश्किल चुनौती यह है कि मल्लिका ने
अलादीन की अम्मी को जिन्न में बदल दिया है। शो में मल्लिका का किरदार बेहद प्रतिभाशाली
और बहुत खूबसूरत देबिना बनर्जी निभा रही हैं। देबिना इस शो में मल्लिका के रोल में
खलनायिका का किरदार निभाकर न केवल बेहद उत्साहित हैं, बल्कि इस शो में पूरी धमक के
साथ उभरकर सामने आई हैं, जिससे वह मल्लिका के रोल में बिल्कुल परफेक्ट लगती हैं।
शो में मल्लिका का किरदार अलादीन के लिए सबसे बड़ा खतरा क्यों है, देबिना ने इस बारे में
बताते हुए कहा, “मल्लिका एक विलेन के तौर पर अपनी ताकत दिखाना नहीं चाहती। उसे
अपनी जादुई शक्तियों के बारे में अच्छी तरह से पता है पर वह इन शक्तियों को छिपाकर रखने
में विश्वास रखती है। इस तरह किसी को भी उसकी शक्तियों के बारे में पता नहीं लग पाता।
उसका यही पल-पल बदलने वाला स्वभाव, जिसके बारे में पहले से कोई भविष्यवाणी नहीं की जा
सकती, अलादीन के लिए सबसे बड़ा खतरा है। वह अलादीन को कोई नुकसान पहुंचाने के बदले
उसकी अम्मी को अपने कब्जे में लेकर जिन्न में बदल देती है। इससे वह उसे सौदेबाजी के लिए
मजबूर करती है। जैसे-जैसे शो की कहानी आगे बढ़ेगी, दर्शक मल्लिका के रोल के अलग-अलग
पहलुओं को देखेंगे। उन्हें यह भी पता लगेगा कि मल्लिका अब अलादीन की जिंदगी में कौन सी
नई चुनौती या समस्या लाएगी।”
शो में दर्शकों को लगातार मल्लिका की वजह से अलादीन की जिंदगी में पैदा हुईं रोमांच से
भरपूर चुनौतियां नजर आएंगी। साहसी, निडर और ताकतवर मल्लिका ने यह साबित करने में
कोई कसर नहीं छोड़ी है कि वह अलादीन के दुश्मनों में से सबसे खतरनाक दुश्मन है, जिसका
अलादीन ने अब तक सामना किया है।

देबिना ने शो में निगेटिव रोल निभाने का अनुभव शेयर करने के साथ यह भी बताया कि उन्हें
मल्लिका के अपने करैक्टर में कौन-कौन सी खूबियां अच्छी लगती हैं। उन्होंने बताया, “मैंने
पहले भी कई शोज में नेगेटिव किरदार निभाए हैं, मगर मल्लिका का किरदार इसमें सबसे अलग
है। इस किरदार में भरपूर एनर्जी तो है ही, साथ ही इस रोल के बारे में कोई भी भविष्यवाणी
नहीं की जा सकती कि मल्लिका कब क्या करेगी। वह ग्लैमरस और बोल्ड है। मैं ऐसे मुश्किल
और उलझे हुए किरदार को निभाकर काफी खुश हूं। यह हमेशा काफी अच्छा अनुभव होता है,
जब आपको ऐसा रोल निभाने को मिले, जो आपकी निजी जिंदगी के बिल्कुल उलट हो। और
जब इस तरह का फैंटेसी शो हो, जहां आपके किरदार मल्लिका के पास काफी जादुई ताकतें हो
तो यह अहसास दोगुना हो जाता है। कई बार कलाकार को डर और झिझक होती है कि क्या
उसके फैंस उसे नेगेटिव रोल में पसद करेंगे, पर मल्लिका के इस रोल को सभी ने पसंद किया
है और इसकी जमकर ताऱीफ की है।”
इन दिनों “अलादीन : नाम तो सुना होगा” के प्रसारित हो रहे एपिसोड्स में जबर्दस्त रोमांचक
कारनामे पेश किए जा रहे हैं, जो दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर रहे हैं। अब
अलादीन उस खंजर के अलग-अलग हिस्सों की तलाश में एडवेंचर से भरपूर सफर पर निकल
चुका है, जो मल्लिका ने उससे मांगा है। मल्लिका ने अलादीन से कहा है कि अगर वह खंजर
को ले आता है तो वह उसकी अम्मी को दोबारा मनुष्य रूप में ले आएगी।
अलादीन के लिए मल्लिका की अगली चुनौती को जानने के लिए देखते रहिए “अलादीन : नाम
तो सुना होगा” के आगामी एपिसोड्स, सोमवार से शुक्रवार, शाम 9 बजे, केवल सोनी सब पर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर की बेटी इवाना वरुण की तमिल फिल्म ‘ANDHARAN’ सिनेमाघरों में हुई रिलीज; सस्पेंस-थ्रिलर में प्राजिन के साथ मचा रहीं धमाल

June 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अमिताभ बच्चन ने जमशेदपुर के राजेश को गिफ्ट किया अपना ‘KBC ब्लेजर’, मिला जिंदगी का सबसे अनमोल तोहफा

June 17, 2026

MUMBAI NEWS: भजन सम्राट अनूप जलोटा का ‘मिशन 500’, 500 नई प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देकर रच रहे नया इतिहास

May 2, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.