
रांची। झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार श्री मधुकर को 2018 का तरुण भारत पर्यावरण रक्षक सम्मान मिलेगा। जल पुरूष श्री राजेंद्र सिंह की संस्था तरुण भारत संघ हर पांच वर्ष पर इस सम्मान की घोषणा करती है। 15 जनवरी को राजस्थान के अलवर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र अरुण गांधी और पौत्र तुषार गांधी उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगे। श्री मधुकर सक्रिय पत्रकारिता के साथ-साथ पर्यावरण, जल संरक्षण समेत गांधीवादी विचारों की प्रतिनिधि संस्थाओं से जुड़कर उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं।



