Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » MADHUBANI NEWS :मधुबनी में वार्ड पार्षद ने पूर्व वार्ड पार्षद के पुत्र को गोली मार दिया, घायल पार्षद पुत्र का इलाज जारी, पुलिस कर रही छानबीन: डीएसपी
Breaking News

MADHUBANI NEWS :मधुबनी में वार्ड पार्षद ने पूर्व वार्ड पार्षद के पुत्र को गोली मार दिया, घायल पार्षद पुत्र का इलाज जारी, पुलिस कर रही छानबीन: डीएसपी

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 6, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

अजय धारी सिंह

मधुबनी: आज(गुरुवार) नगर थाना क्षेत्र के निजी बस स्टैंड में दिनदहाड़े तकरीबन 11:00 के आसपास में वार्ड पार्षद ने पूर्व वार्ड पार्षद के पुत्र को गोली मार दिया। बताया जाता है कि शहर के काली मंदिर और निजी बस स्टैंड को लेकर यह विवाद शुरू हुआ है। विवाद का मुख्य वजह बस स्टैंड व काली मंदिर रोड एवं मंदिर के आसपास अवैध तरीके से सजी कई दुकानें हैं। वहीं बस स्टैंड में अवैध कब्जे को लेकर दो पक्ष दुकानदारों से वसूली में लगे हुए थे। जिसमें एक पक्ष पूर्व वार्ड पार्षद कैलाश शाह है तो दूसरा पक्ष नगर निगम के वार्ड नंबर 6 के वार्ड पार्षद आशीष झा बताया जाता है।

पूर्व वार्ड पार्षद कैलाश शाह के 30 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार गुप्ता ने वार्ड 6 के वर्तमान पार्षद आशीष झा के द्वारा अपने अन्य सहयोगी के साथ मिलकर गोली चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आशीष झा काली मंदिर पर रहता है और रंगबाजी करता है। आज को मुझे मारने का मन बना कर ही आया था, मेरे जाते ही उसने बांस से हमला कर दिया। उसके बाद भागते हुए 5 से 6 राउंड गोली भी चलाई। गोली आदित्य कुमार गुप्ता के दाहिने पैर में लगी और वह वहीं गिर गया। फायरिंग की आवाज से लोग इधर-उधर भागने लगे वहीं आदित्य गुप्ता के पिता कैलाश शाह इत्यादि उसे उठाकर मधुबनी सदर अस्पताल ले आए जहां इमरजेंसी में चिकित्सकों के द्वारा उसकी चिकित्सा शुरू कर दी गई। हालांकि गोली अभी नहीं निकली थी या गोली आर पार हो गई इसके लिए उसके उसे पैर का एक्सरे के लिए भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही मधुबनी नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं कई पुलिस टीम वार्ड पार्षद आशीष झा की खोज में भी छापेमारी में लगी है।

इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक राम निवास सिंह ने बताया कि 12 बजकर 40 मिनिट के करीब 30 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार गुप्ता को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उनके पैर में गोली लगने का जख्म है।
एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा की गोली फंसी है अथवा निकल गई। मधुबनी का कालीमंदिर स्थित निजी बस स्टैंड अब गैंगवार का अड्डा बनता जा रहा है। जब से काली मंदिर गंगासागर पर निजी बस स्टैंड आया है, तब से अवैध तरीके से इसका संचालन हो रहा है। इसका संचालन पूर्व वार्ड पार्षद इंद्र पूजा समिति के कैलाश शाह करते आ रहे थे। कई बार इस बस स्टैंड और काली मंदिर का बाजार विवादों में रहा है। यह बस स्टैंड और काली मंदिर पर रोड किनारे अवैध तरीके से लगाई जाने वाली दुकान लाखों रुपए के अवैध उगाही का एक जरिया बन गया है।

घटना को लेकर सदर डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को बस स्टैंड में दो पक्षों के बीच झड़प की जानकारी मिली। झड़प बस स्टैंड पर वर्चस्व को लेकर बताया जा रहा है। घटना में एक व्यक्ति के पैर को गोली छूकर निकल गई, घायल व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले विभिन्न पहलुओं को देखते हुए जांच कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा बताया गायकी अवैध उगाही एक सुनीयोजित तरीके से कुछ लोगों द्वारा गिरोह बना कर किया जा रहा है। जिसको लेकर अन्य माफिया तत्व और बदमाशों के निगाह में हमेशा यह इलाका खटकता रहता है। अवैध उगाही के लिए ऐसे तत्व हमेशा कुछ न कुछ योजना बना कर घटनाओं को अंजाम देने में पीछे नहीं रहना चाहते हैं। फिर भी जिला प्रशासन इस ओर कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाती है। वहीं बस स्टैंड का भी टेंडर नहीं होने से और अवैध तरीके से बस स्टैंड संचालित होने से सरकार को टैक्स का चुना तो लगता ही है। साथ ही माफिया और बदमाश के कारण आए दिन यह क्षेत्र अशांत बना हुआ है। जिस कारण आसपास के लोग डरे और सहमे हुए हैं। गोली चलने की घटना से इस इलाके में दशक का माहौल व्याप्त है वहीं पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News:साहित्य संस्कृति का निर्माण करता है : डॉ. अशोक कुमार झा

December 7, 2025

Aaj Ka Rashifal:07 दिसम्बर 2025 रविवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

December 7, 2025

JAMSHEDPUR NEWS :एक्सएलआरआइ के होमकमिंग में जुटे पूर्ववर्ती विद्यार्थी, सबने कहा एक्सएल ने सिखाया ग्रेटर गुड का पाठ

December 6, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.