
अजय धारी सिंह

मधुबनी।
बिहार के मधुबनी जिले में सोमवार को यात्रियों से खचाखच भरी एक यात्री बस खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में 50 से अधिक यात्रियों की मौत अाशंका व्यक्त की जा रही है। बस गहरे गड्ढे के पानी में कई घंटे तक डूबी रही, जिससे दुर्घटना में सभी यात्रियों की मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है। अभी तक चार 36 निकाले जा चुके हैं।
दुर्घटना के बाद राहत व बचाव कार्य में प्रशासनिक सुस्ती को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। मौके पर पहुंचे मधुबनी के उप विकास आयुक्त हाकिम प्रसाद, सदर एसडीओ शाहिद परवेज सहित स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों पर उग्र ग्रामीणों ने पथराव कर खदेढ़ दिया है। अधिकारियों ने कुछ दूर जाकर शरण ली है
जानकारी के अनुसार बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनीपट्टी-पुपरी पथ पर बसैठ चौक के निकट सुंदरपुर टोला गांव में दिन के 11.30 बजे के करीब एक बस के खाई में लुढ़ककर चले जाने के कारण 50 से अधिक यात्रियों के मरने की आशंका है। फिलहाल 36 शव पानी से निकाले जा चुके हैं। घटनास्थल पर दसियों हजार ग्रामीणों की भीड़ जमा है। प्रशासन दो जेसीबी एवं क्रेन की मदद से बस को निकालने की कोशिश में है।
बेनीपट्टी से पुपरी जाने वाली कृष्णा ट्रैवल्स की सागर बस एसएच (स्टेट हाइवे) 52 पर बसैठ चौक से एक किमी की दूरी पर सुंदरपुर टोला गांव में खाई में लुढ़क गई। चालक के साइकिल सवार को बचाने के चक्कर मेंअचानक नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ। पानी से लबालब खाई में बस पूरी तरह डूबी हुई है। बस ऊपर से नजर नहीं आ रही थी।
फिलहाल पानी से 36 शवों को ग्रामीणों ने निकाला है। जिले के वरीय पदाधिकारियों को घटना की सूचना देकर मदद मांगी गई है। लोगों में प्रशासन की सुस्ती पर भी आक्रोश है।
NDRF, SDRF सहित प्रशासन के आला अधिकारी अभी भी घटनास्थल पे कैंप किये हुए हैं।
मधुबनी जिला प्रशासन ने दरभंगा जिला प्रशासन से मांगी मदद , दरभंगा के जिलाधिकारी ने 4 एम्बुलेंस , 1 क्रेन तथा NDRF को भेजा मधुबनी , दरभंगा प्रमंडल के कमिशनर आर के खंडेवाल घटना स्थल पे मौजूद।
मधुबनी बस दुर्घटना के मृतको के नाम और पता
1.अगनु साह,पुपरी जिला- सीतामढ़ी
2.मरजीना, पाली जिला- मधुबनी
3.गुड़िया देवी,मझौलिया डुमरा,जिला सीतामढ़ी। 4.अंशु (5 वर्ष)
5.अन्नू (3 वर्ष) चक्का रसलपुर,जिला-सीतामढ़ी
6.निर्मला देवी,पुपरी जिला- सीतामढ़ी
7.अमीर, उत्तरा जिला-मधुबनी
8.अंजली कुमारी,मकिया विशनपुर,जिला-मधुबनी
9.सीताराम राय,पकरी जिला- मधुबनी
10.उमेश मंडल, विशनपुर जिला-मधुबनी
11.शबाना खातून, रहिका जिला-मधुबनी
12.मुन्नी खातून,चानन बासोपट्टी जिला-मधुबनी
13.गुलज़ार चानन, बासोपट्टी जिला-मधुबनी
14.आसना परवीन, चानन बासोपट्टी जिला-मधुबनी
शेष की पहचान नही हो सकी है।

