
मधुबनी/बाबूबरही
अज्ञात शव बरामद
शनिवार को बाबूबरही के कुकरूपट्टी चौर के झाड़ी से अज्ञात किशोरी का शव बरामद हुआ। करीब 15 वर्षिया किशोरी के साथ ही विगत दो महिने में यह तीसरी अज्ञात महिला का शव है। श्याम रंग के बदन पर हरा व बैंगनी रंग की सुट सलवार था। नायलॉन की रस्सी से गला बंधा था। रस्सी से उसकी गला दबा पहले हत्या किया होगा फिर उसके शव को छुपाने के लिए हत्यारों ने उसे यहां लाकर फेंका होगा। घटनास्थल पर जो लोग जुटे थे वह यही कह रहे थे।

