

संजय कुमार सुमन
मधेपुरा:
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षत्रों में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रखंड कार्यालय चौसा में उपप्रमुख शशि कुमार दास द्वारा साक्षरता झंडा फहराया गया ।इसके बाद प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार भवन में नवनिर्वाचित समिति सदस्यों का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा ने किया।उपस्थित सभी समिति सदस्यों का स्वागत माला पहना कर साक्षर भारत मिशन के प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक परमानंद मंडल,केआरपी प्रवीण कुमार प्रसून,प्रेरक निरंजन कुमार नीरज ने किया ।इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन कर शिक्षा पर विस्तृत रुप से चर्चा की गई।इसके अलावे ” पंचायत लोक शिक्षण केन्द्र , मध्य विद्यालय, चौसा ” में मुखिया चौसा पश्चिमी रूबी देवी के द्वारा साक्षरता ध्वज का आरोहण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक यहिया सिद्दीकी द्वारा सभी को साक्षरता संकल्प दिलाया गया ।समारोह में उप मुखिया अमित कुमार, प्रेरक किशोर कुमार , अंजनी अंजू , मो फूलसहीद , संजय शर्मा , ओमप्रकाश मेहता , सचिन कुमार बंटी , संतोष पासवान , इनामुल हक ,शिक्षिका मंजू कुमारी , नुजहत परवीन, श्वेता कुमारी, शिक्षक सत्यप्रकाश भारती , प्रणव कुमार, राजेश, मंजर , शमशाद ,फैयाज सहित पंचायत समिति सदस्या , सभी वार्ड सदस्य एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। ग्राम पंचायत फुलौत में फुलौत बाजार के चौराहा स्थित कला मंच पर दोनों पंचायत के मुखिया पंकज मेहता व बबलू रिषीदेव के द्वारा साक्षरता ध्वज फहराया गया।इसके पश्चात ध्वज को शिक्षक व जन प्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा सलामी दिया गया। तत्पश्चात बच्चों के बीच बूंदिया भी बांटी गई। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अनिकेत कुमार मेहता उर्फ अमीत व मध्य विद्यालय फुलौत के प्रधानाचार्य गोपाल पासवान,पंचायत समिति सदस्य अर्जुन राय,सदानंद मेहता,साक्षरता मिशन के प्रेरक रामचरित्र मेहता, रामचरित्र सिंह सहित कई छात्र व ग्रामीण उपस्थित रहे।
पंचायत लोक शिक्षा केंद्र अरजपुर पूर्वी उत्तक्रिमत मध्य विद्यालय भीठा के प्रांगण में अंतराष्ट्रीय
साक्षरता दिवस बड़ी धूम -धाम के साथ मनाया गया ‘ लोक शिक्षा केन्द्र पर मुखिया रिंकू कुमारी ने साक्षरता झंडा फहराया। मौके पर साक्षर भारत के वरीय प्रेरक किशोर कुमार, प्रियंका कुमारी तथा इस विद्यालय के नॉडल पदाधिकारी श्री विद्यानंदन यादव व पंचायत के बुद्धिजीवी अभिभावक, ग्राम पंचायत के नवसाक्षर महिला एवं पुरूषो,ग्राम पंचायत के वाडॅ सदस्यों,उत्क्रमित मध्य विद्यालय भीठा के सभी शिक्षक व शिक्षिका एव रसोईया बनाने वाली ने भी भाग लिया। पंचायत लोक शिक्षा केन्द्र अरजपुर पश्चिम में मुखिया सरिता सुमन ने साक्षरता ध्वजारोहण किया।मौके पर उवि साधुटोला के एचएम संजय कुमार,केआरपी चौसा प्रखंड प्रवीण कुमार प्रसून,प्रेरक टोला सेवक शिक्षा स्वयं सेवक शिक्षक आदि उपस्थित थे।
