
राजकुमार झा

मधुबनी ।
बिहार मे अपराध बेलगाम हो गया है अपराधियो के हौसले इतने बुलंद है कि बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े जीवकाकर्मी की गोली मारकर ह्त्या कर दी। घटना साहरघाट थाना के साहरघाट -बोरहर रूट पर सिनेमा हाल के पास हुई। मृतक की पहचान हो गयी है मृतक का नाम जवाहर यादव है और वह मधेपुरा जिला का रहने वाला है। जवाहर साहरघाट में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहा था। बाबूबरही प्रखंड में जीविका कार्यालय में ब्लॉक कोर्डिनेटर के पद पर कार्यरत्त था। अन्य दिनों की तरह वह बाइक से अपने घर से कार्यालय के लिए निकला था घर से,तक़रीबन दो किलोमीटर ही गया था की पहले से घाट लगाये बाइक सवार अपराधियों ने जवाहर पर फायरिंग कर दी एक गोली सर में और एक गोली सीना को पार करते हुए निकल गयी। जवाहर सड़क पे बाइक से गिर पड़ा और बेहोश हो गया स्थानीय लोगो ने पुलिस को खबर की और उसे अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बहरहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों मे काफी दहशत है वही आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ सड़क जाम कर दिया है। काफी समय तक सड़क जाम रहा अधिकारियो के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया पुलिस जाँच मे जुट गयी है!
>

