जमशेदपुर:-
जमशेदपुर बिस्टुपुर स्थित 100 साल से भी ज्यादा पुराने मंदिर आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम में चल रहे ब्रह्मोत्सव के नौवें दिन सुबह 7 बजे पंडित कोंडामचारुलु, पंडित विजयन, पंडित श्रीनिवासन, पंडित संतोष, पंडित शेषाद्रि ने हवन कर सभी देवताओं को आमंत्रित करते हुए नित्यकटला पूजा की गई एवं सुबह 8 बजे दूध दही , काजू किसमिश बादाम,शुद्ध घी, मधु, गंगाजल, के साथ दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चार करते हुए भगवान वेंकटेश्वर का अभिषेकम किया गया।
शाम को 7 बजे पंडित कोंडामचारुलु, पंडित विजयन, पंडित श्रीनिवासन, पंडित शेषाद्रि ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम की तर्ज पर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी(बालाजी भगवान) जी को अश्व वाहन(घोड़ा) पर आसीन कर पूर्ण विधि विधान फूल बेलपत्र गंगाजल मंत्रोच्चार के साथ पूजा कर भगवान को भोग अर्पित कर आज के ब्रह्मोत्सव के नौवें दिन के आयोजन को संपन्न किया ।
