जमशेदपुर -जमशेदपुर पुर्वी में एक भी मकान नही टुुुुुुटेगा- सरयू राय

68
AD POST

जमशेदपुर।

जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव जीतने के बाद सरयू राय का उनके विधानसभा में समर्थको ने जोरदार ढंग से ढोल –नगाड़ो के साथ  स्वागत किया। इस दौरान लोगो ने जमकर नारे लगाए औऱ  पटाखे भी फोड़े। कई जगहो मे उन्होने लोगो को संबोधित किया। यही नही कई माहिला पुरुष ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

AD POST

जानकारी  अनुसार सुबह आठ बजे सबसे पहले सरयु राय साकची शीतला मंदीर गए। पुजा अर्चना की मां का आशरीवाद लिया। दर्शन के बाद सरयु राय गोलमुरी चौक पर हनुमान मंदीर गए। जहां लोगों ने मंदीर के शिफ्टिग को रुकवाने की मांग रखी मामले को सुनने के बाद सरयु राय ने कहा कि किसी भी हालात में मंदिर नही टुटेगा। टेल्को भुवनेश्वरी मंदीर गए।उसके बाद बिरसा नगर में भगवान बिरसा पर माल्यार्पण किया। जहां एक जनसभा को संबोधित भी किया। उसके बाद सरयु राय भालुबास हनुमान मंदीर में दर्शन के लिए पहुंचे। पूरे सफर के दौरान सरयु राय को बधाई देने वालों और सेल्फी लेने वालों की कोई कमी नही दिखी। सरयु राय ने भी क किसी का निराश नहीं किया। हाथ जोड़े एक संवेदनशील राजा की तरह सबका शुक्रिया अदा करते चले गए।

वही बिरसा नगर संडे मार्केट में भगवान बिरसा पर माल्यार्पण करने के बाद सरयु राय ने कहा की उनका पहला काम है यहां के लोगों को रधुवर दास और उनके परिवार के आंतक से मुक्त कराना ।जिसकी बात वो चुनाव से पहले कह चुके है और वो भूलने वालों में से नही है ।इसके अलावा एक बार फिर वादा करते हुए सरयु राय ने कहा की उनके रहते एक भी मकान नही टुटेगा। लेकिन आतिक्रमण अब आगे न हो इसके लिए प्रशासन के साथ मिलकर काम भी करेंगे। गोलमूरी बजरंग मंदीर के शिफ्ट होने के मुद्दे पर भी उन्होंने केवल दो टुक कहा की भले ही रघुवर सरकार ने इसको सिफ्ट करने के लिए क्लीयरेंस दे दिया हों लेकिन गोलमुरी हनुमान मंदीर अपनी जगह पर ही रहेगा.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More