आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या-17 की पार्षद नीतू शर्मा ने LIG हाउसिंग कॉलोनी में जल निकासी को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए आवास बोर्ड को एक पत्र लिखा है। इस संबंध में उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों को हो रही गंभीर परेशानियों से अवगत कराते हुए उचित कदम उठाने का आग्रह किया है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :खतरे के निशान से ऊपर बह रही खरकई नदी, प्रशासन अलर्ट पर
जल निकासी बाधित होने से लोगों के घरों में घुस रहा गंदा पानी
पत्र में बताया गया है कि वार्ड-17 तथा LIG हाउसिंग कॉलोनी का गंदा पानी और जल निकासी का बहाव कॉलोनी के बीच स्थित तालाबनुमा निर्माण वाली जगहों पर होता है। वर्तमान में उस खाली पड़े मैदान में आवास बोर्ड की ओर से दीवार देने और मिट्टी भराव का कार्य किया जा रहा है।
पार्षद ने स्पष्ट किया है कि आवास बोर्ड द्वारा अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए दीवार देना पूरी तरह उचित है और इसपर किसी को कोई आपत्ति नहीं है। परंतु, इस प्रक्रिया में नालियों के बहाव को न रोका जाए, अन्यथा गंदा पानी अभी से ही नीचे रहने वाले लोगों के घरों में घुसना शुरू हो गया है, जिससे आम नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, गंदे पानी और मिट्टी के कारण लोगों के पानी के मोटर भी खराब हो चुके हैं।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से 20 सितंबर को गोलमुरी विद्यापति परिसर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन
जल निकासी का रास्ता छोड़कर मिट्टी भराव का आग्रह
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पार्षद नीतू शर्मा ने आवास बोर्ड से आग्रह किया है कि जल निकासी के लिए उचित रास्ता पूरी तरह छोड़ दिया जाए और उसके बाद ही बाकी जगहों पर मिट्टी भराव का कार्य किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।
मुख्य बिंदु
क्षेत्र: LIG हाउसिंग कॉलोनी, वार्ड संख्या-17, आदित्यपुर नगर निगम।
शिकायतकर्ता: पार्षद नीतू शर्मा (मो०- 9955373846)।
समस्या: मिट्टी भराव के कारण जल निकासी बाधित होना और घरों में गंदा पानी घुसना।
प्रमुख मांग: जल निकासी का रास्ता छोड़कर शेष हिस्से में मिट्टी भराव कराना।

