
!! आत्मसमर्पण निति के तहत संजय कोरवा को दिया गया 5 लाख का चेक !!
लातेहार।
झारखण्ड में नक्सलियों का नक्सलवाद से मोहभंग होता जा रहा है और नक्सली हिंसा को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो रहे है ! सरकार द्वारा बनाई गई पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे है !
झारखण्ड के लातेहार जिले में भाकपा माओवादी संघटन के सबजोनल कमांडर संजय कोरबा ने आज डीआईजी और एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण किया –संजय पर पाँच लाख का इनाम रखा गया था –और आत्मसमर्पण करने के बाद संजय को सरेंडर पालिसी के तहत सभी लाभ मिलेगा !
झारखण्ड के लातेहार जिले में नक्सलियों को हर मोर्चे पर पुलिस ने करारा चोट किया है -पुलिस ने आर्थिक नुकसान के साथ साथ लगातार अभियान चला कर नक्सलियों की कमर को तोड़ दिया है -लातेहार में नक्सलियों के डंपिंग यार्ड को धवस्त किया और भारी मात्रा में छुपाए हुए बिस्फोटक को जब्त किया–हाल ही में 6 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए थे और एक दिन पहले अभियान के दोराब 14 आईडी बम बरामद किया गया था !
लातेहार के पुलिस अधिक्षक अनूप बिरथरे ने कहा कि नक्सली सरकार की पुनर्वास निती से प्रभावित होकर आत्म समर्पण कर रहे है -और लातेहार जिले में आज का सरेंडर मिला कर 6 नक्सली ने सरेंडर किया – सरकार की सरेंडर पॉलिसी नयी दिशा की सफलता है –और कहा की जो नक्सली अभी भी बन्दुक उठाए हुए है वे आत्मसमर्पण करे पुलिस उनका स्वागत करेगी -और जो नहीं कर रहे है पुलिस उनके खिलाफ अभियान चला रही है -अब ग्रामीणों को समझ में आ गया है की नक्सली कहते क्या है करते क्या है -नक्लसियों का दोहरा चरित्र आम जनता समझ रही है !
अनूप बिरथरे
एसपी–लातेहार
!! सिद्धांतो से भटक गये है,माओवादी !!
लातेहार के पुलिस लाइन मे आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली संजय ने कहा कि संगठन मे पार्टी का सिद्धांत खत्म हो गया है ! संजय कोरवा ने अपने नक्सलो साथी से आह्वान किया है,कि जो बन्दुक उठाय हुये है,वे सरेंडर करे !
संजय कोरवा,पूर्व नक्सली

