
JAMSHEDPUR।
ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष में संस्था अपने सामाजिक निर्वहन करते हुए एक दिवसीय निशुल्क आंख एवं दांत जांच शिविर का आयोजन अपने संस्था कार्यालय मिथिला भवन छोटा गोविंदपुर में सफलतापूर्वक किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उत्पाद एवं मद के सहायक आयुक्त श्री अरुण कुमार मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रेश्वर खां उपस्थित थे इन दोनों अतिथि के संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया आज के सत्र के अध्यक्ष संस्था के उपाध्यक्ष श्री राजीव ठाकुर के ने की सर्वप्रथम भगवती वंदना डेजी ठाकुर एवं स्वास्ति वाचन पंडित गोपाल जी के द्वारा किया गया इस शिविर में पूर्णिमा नेत्रालय डॉक्टर एवं अवध डेंटल कॉलेज के डाॅक्टर द्वारा जांच किया गया इस जांच में कुल 236 मरीजों की जांच किया गया जिसमें 43 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। जिनका 6 अक्टूबर को संस्था कार्यालय से एंबुलेंस द्वारा तमूलिया ले ले जाएगी और उनका ऑपरेशन किया जाएगा कार्यक्रम का संचालन शिशिर कुमार झा एवं स्वागत संस्था के महासचिव शंकर कुमार पाठक और धन्यवाद ज्ञापन संस्था के कोषाध्यक्ष अशोक झा पंकज ने किया। इस शिविर को सफल बनाने में संस्था के सुभाष चंद्र झा , बैजू मिश्रा, धनंजय सिंह, गोपाल जी चौधरी, पंकज कुमार राय, नवीन चंद्र झा, जयप्रकाश जी एवं प्रफुल्ल मिश्रा के साथ तमाम सदस्यो का योगदान रहा मुख्य अतिथि ने संस्था द्वारा सालों भर किए गए कार्य की काफी सराहना की है और उन्होंने संस्था को अपना पूर्ण सहयोग देने का वादा भी किया।

