

ललन कुमार
शेखपुरा. ।
भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलां अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद शाहबाज खान ने नीतीश कुमार को परिस्थितियों के सीएम कहे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश परिस्थितियों के सीएम नहीं बल्कि बिहार के आवाम और उनके आवाज के सीएम हैं ।नीतीश के जोड़ के बिहार क्या भारत में नेता नहीं है ।नीतीश ने अल्पसंख्यकों ख़ास कर मुस्लिमों के विकास के लिये जो किया है वो किसी नेता ने नहीं किया ।अल्पसंख्यक छात्रों को आगे पढाई के लिए वजीफा देना ,सरकारी विद्यालयों में उर्दू शिक्षकों की बहाली करना ,हज के लिए अनुदान समेत उन्होंने कई बेमिशाल काम मुस्लिमों के लिए किया है ।नीतीश के इस विकास को मुस्लिम भुला नहीं सकता है ।उन्होंने लालू जी पर तंज कसते हुए कहा कि यदि वे मुस्लिमों हिमायती थे तो क्यों नहीं अब्दुलबारी सिद्दकी जी को उप मुख्यमंत्री बनाया ।उन्हें न बनाकर लालू जी ने अपने बेटे तेजस्वी को बना दिया।अब्दुल बारी सिद्दकी जी तो राजद के अल्पसंख्यक के बड़े नेता भी थे ।उन्हें उप मुख्यमंत्री बना दिया होता तब न मुस्लिम समुदाय यह मानता की लालू जी मुस्लिमो के हिमायती हैं ।बिहार के मुस्लिमो के लिए एक अलग सन्देश भी पहुंचता ।लालू जी ने तो मुस्लिमो को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है ।मुस्लिमो के विकास के लिए लालू जी ने तो कुछ किया ही नहीं ।जो सच्चे मुस्लिम हैं वो अपने दिल पर हाथ रख कर बताये कि लालू जी ने ये किया है ।उन्होंने कहा कि सिवान के राजद के पूर्व सांसद शाहबुद्दीन बाहुबली और अपराधी छवि के हैं । उनके डर से कोई कुछ किसी को बोल नही सकता है कि क्या अच्छा है क्या बुरा है ।वे मस्लिमों के नेता नहीं हो सकते ।उनका खौफ़ 26 साल पहले से था और जेल से छूटने के बाद भी रहेगा ।इसे इंकार नहीं किया जा सकता है ।किसी भी व्यक्ति के दिलों पर खौफ़ से राज नहीं किया सकता है ।11 वर्षों तक जेल में बन्द रहने के बाद जब जेल से वे छूटे तो भी उन्होंने अपनी छवि सुधारने के बजाय उसी रूप में रहने की बात कही जो मुस्लिमो के लिये अफ़सोस जनक है । साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को परिस्थियों के सीएम कह दिया ये तो और भी अफ़सोस जनक है ।बिहार के आवाम और उनके आवाज के वे सीएम हैं ।नीतीश ने बिहार के आवाम को अमन चैन के साथ विकास दिया है । कोई भी व्यक्ति अमन चैन चाहता है ।उन्होंने कहा कि ऐसे तो बिहार में महागठबन्धन की सरकार है नीतीश और लालू जी दोनों नेता हैं ।बिहार के विकास और अमन चैन कायम रहे दोनों नेताओं से यही उम्मीद बिहार की आवाम कर रही है ।
