

ललन कुमार


शेखपुरा।
जिलां मुख्यालय स्थित महिला हेल्प लाइन में कार्यरत दबंग पुरुष काउंसेलर विकास कुमार ने घरेलू हिंसा की शिकार हुई मटोखर गाँव की पीड़ित महिला विमला देवी को मिलने वाली पुनर्वास कोष की 6000 की राशि को हड़प्प लिया ।इस पैसे को दिए जाने के एवज में विकास ने पीड़िता से 1000 रूपये की मांग की ।इस अवैध राशि को उसे न दिए जाने पर पुनर्वास राशि 6 हजार से पीड़िता को वंचित कर दिए जाने की धमकी दी ।पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत डीपीओ सुषमा कुमारी से की ।डीपीओ ने इसकी जांच पड़ताल करने का आश्वासन पीड़िता को दिया ।पीड़िता विमला देवी ने बताया कि उसके बेटे द्वारा मारपीट कर घर से निकाल दिए जाने को लेकर महिला हेल्प लाइन में वाद संख्या 152/13 दर्ज करायी थी ।काफी जद्दोजहद के बाद महिला हेल्प लाइन के द्वारा 19/3/14 को समझौता कराया गया ।समझौते के तहत पीड़िता के चारो बेटे को 200 रूपये की दर से पीड़ित को देना था ।लेकिन ऐसा नही हो सका ।इसी बीच पीड़िता के पुनर्वास के लिए सरकार ने पुनर्वास कोष भेजी ।पीड़िता को पुनर्वास के लिए 6000 रूपये महिला हेल्प लाइन के जरिये दी जानी थी ।अब विकास की नजर पीड़ित महिला के इस राशि को हड़प्पने पर थी ।उसने इस राशि के बदले महिला को वृद्धा पेंशन दिलाने की बात कह डाली ।साथ ही उसे इस रूपये को दिए जाने के एवज में 1000 रूपये की मांग की ।जिसकी शिकायत डीपीओ से पीड़िता ने कर डाली ।इसकी जांच पड़ताल शुरू होने पर जब विकास ने सोंचा की उसकी अनुबन्ध की नौकरी चली जायेगी तो पीड़िता के गाँव जाकर कुछ लोंगों को अपने पक्ष में कर पीड़िता से जबरन मारपीट कर विकास अपने पक्ष में लिखे आवेदन पर अंगूठे का निशान ले लिया ।उसके निशान के अलावे विकास के पक्षवाले ग्रामीणों ने भी अपना निशान आवेदन पर लगा दिया । पुनः पीड़िता डीपीओ के पास घटना की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगायी ।इस बाबत डीपीओ सुषमा कुमारी ने बताया कि महिला हेल्प लाइन के पुरुष काउंसेलर विकास पर दबाब बनाकर पीड़िता को पुनर्वास कोष की राशि 6 हजार रुपए आज ही दिला दी गयी है ।डीपीओ ने कहा कि विकास की इसतरह की कई शिकायतें आ रही है ।डीएम को विकास के करतूत को लिखा जाएगा ।उन्होंने बताया कि एक ऐसे भी वरीय पदाधिकारी हैं जो इस तरह के मामले में विकास पर विशवास न करते हुए उसे थोड़ा मदद कर देते हैं ।उन्होंने वैसे पदाधिकारी का नाम बताने से इंकार की।फिर भी उन्होंने डीएम को लिखने की बात कही।

