जमशेदपुर।
सहयोग एवं संपर्क के तहत एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में जिले के अग्रणि बैंक बीओआई की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत 566 लाभूकों के बीच 17 करोड़ का ऋण वितरण किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में बैंक के प्रबंध निदेशक सह सीईओ दीनबंधू महापात्रा मौजूद थे.
मौके पर उपस्थित लाभूकों को संबोधित करते हुए दीनबंधु महापात्रा ने कहा कि 114 वर्षों के सफर के दौरान ग्राहकों के प्यार व सहयोग से ही बैंक आज इस मुकाम तक पहुंचा है. उन्होंने कहा कि बैंक की 21 देशों में शाखाएं हैं. देश के विकास में बैंकों की जिम्मेदारी बढ़ी है. उन्होंने कहा कि गरीबों के विकास से ही देश का विकास होगा. बैंक गरीबों के विकास पर ध्यान दे रही है. पहले लोगों को यह शिकायत रहती थी कि ऋण लेने के लिए काफी परेशानी होती है. आज यह समस्या खत्म हो गई है. आज घर बैठे ही लोन आवंटित हो जाता है. एमएसएमई के तहत उद्यमी सखी व उद्यमी साथी पार्टल पर पूरी जानकारी मिल जाती है. उ
कार्यक्रम को उप विकास आयुक्त बी माहेश्वरी, एनईपी की निदेशक रंजना मिश्रा, बैंक ऑफ इंडिया के प्रधान कार्यालय से आए जीएम लघु, व मध्यम उद्योग विभाग के स्वरूप दास गुप्ता, जीएम मानव संसाधन विभाग ईश्वर चंद्र मिश्रा, आंचलिक प्रबंधक अमित कुमार, आईडीटीआर के महाप्रबंधक आनंद दयाल, मोतीलाल सिंह, चंद्रशेखर सहाय, एलडीएम फाल्गुनी राय, अनिल कुमार आदि मौजूद थे.



