नाम्या फाउंडेशन के सदस्य पूर्णेंदु पात्र के ट्वीट का असर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी जी ने लिया संज्ञान।
💡विगत कुछ दिनों पहले बहरागोड़ा प्रखण्ड स्थित गुड़ाबांधा अंतर्गत बालिजुड़ी ग्राम के कारियाकोचा टोला में 25 केवी का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी जिस कारण से 50 से ज्यादा परिवारों को काफी परेशानी झेलना पढ़ रहा था। इस विषय पर नाम्या फाउंडेशन के सदस्य पूर्णेन्दु पात्र ने ट्वीट के माध्यम से जिला प्रशासन को अवगत कराया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए कुणाल षाड़ंगी जी ने विभागीय पदाधिकारी से विषय पर चर्चा करते हुए कागजी प्रक्रिया को शुरू कराया एवं साथ ही साथ यह आश्वासन दिया था। रविवार तक सारी कागजी प्रक्रिया को पूरा करते हुए बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जाएगा।
कल साम बिजली विभाग द्वारा ग्रामीणों को नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया गया है, जिससे गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। कुणाल षाड़ंगी जी के अथक प्रयास पर गांव में ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के कारण ग्राम वासियों ने उनका आभार प्रकट किया।
