
बेंगलुरु के रहने वाले अंकित सिन्हा कोरोना संक्रमित थे। सी.टी स्कैन से पता चला कि उन्हें severe निमोनिया है और उनका ऑक्सीजन लेवल भी 80 के नीचे थी मरीज की स्थिति काफी खराब होने के कारण उन्हें आई.सी.यू बेड की तत्काल आवश्यकता थी, परंतु बेड नहीं मिलने के कारण उनकी स्थिति बिगड़ रही थी। इसी निमित्त उनके परिजनों ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से सम्पर्क किया साथ ही ट्विटर के माध्यम से भी जानकारी दी।


जिसे संज्ञान में लेते हुए कुणाल षाड़ंगी ने बेंगलुरु के के.आई.एम.एस हॉस्पिटल के प्रबंधन से बात कर मरीज के लिए आई.सी.यू बेड की व्यवस्था करवाई। इस नेक कार्य के लिए मरीज के परिजनों ने कुणाल षाड़ंगी का धन्यवाद सह आभार व्यक्त किया है।

