
JAMSHEDPUR


हजारीबाग निवासी राम इकबाल यादव की बिगड़ती तबीयत के बारे में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल जी ने कुणाल षाड़ंगी को जानकारी दी की राम इकबाल यादव हजारीबाग के श्रीनिवास हॉस्पिटल के कोविड वार्ड में भर्ती हैं और उनकी तबीयत बहुत ही खराब है, डॉक्टर उन्हें Remdesivir देने को कह रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन से लगातार माँग करने के बावजूद Remdesivir उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इस विषय पर संज्ञान लेते हुए कुणाल षाड़ंगी ने विभागीय पदाधिकारियों से संपर्क कर हजारीबाग निवासी राम इकबाल यादव को remdesivir की दवा उपलब्ध करवाई। हजारीबाग निवासी राम इकबाल यादव के परिजनों ने कुणाल षाड़ंगी का आभार व्यक्त किया।

