सरायकेला।
—–
गम्हरिया लैम्पस में चेयरमैन बास्को बेसरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में ऋण जमा नहीं करने वाले बकायेदारों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में ग्राहकों को अपनी जमा पूँजी की निकासी नहीं होने से उत्पन्न संकट पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस मौके पर श्री बेसरा ने बताया कि बकायेदार चाहे कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होने कहा कि लैम्पस से सबसे ज्यादा ऋण लैम्पस के कर्मचारियों ने ही ले रखा है जो नोटिस की बाद भी रकम जमा नहीं कर रहे है। ऐसे डिफाॅल्टरों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए विभाग को अनुशंसा की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी लैम्पस प्रभारी वीरेन्द्र रविदास, भगवान सिंह, आरसीपी सिन्हा, ममता कुमारी, अनिता केराई, मुन्नी हांसदा, चपला महतो समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
