
जमशेदपुर।


पूर्वी सिंहभूम जिले में आज 07 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पहचान हुई है। जिसमे मुसाबनी के 2, धालभूमगढ़ 1, करनडीह 1, समयाडीह 1, जमशेदपुर 2 है सातो संक्रमितो का ट्रेवल हिस्ट्री है तथा 7 पूर्व में ही संस्थागत क्वारंटाइन में उन्हें रखा गया था । कोरोना संक्रमण का पहचान होने पर संक्रमितों को कोविड वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। वही पूर्वी सिहभूम में कोरोना सक्रमितो की संख्या बढकर 188 हो गई है।
जिलेवासियों से आग्रह है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें तथा सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करें।

