
जमशेदपुर।
जमशेदपुर शहरी क्षेत्र अंतर्गत कंटेनमेन्ट जोन का निरीक्षण आज डीआईजी कोल्हान श्री राजीव रंजन सिंह द्वारा किया गया एवं कोविड-19 संक्रमण रोकथाम के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने सीतारामडेरा थाना में संचालित पुलिस किचेन का भी निरीक्षण किया एवं पुलिस कर्मियों की हौसलाअफजाई की।



