
जमशेदपुर।


जुगसलाई थाना क्षेत्र के जुगसलाई से स्टेशन जाने वाली सड़क पर टाटा पिगमेंट कंपनी गेट के पास स्थित पार्क में बुधवार की सूबह गोली लगे युवती और युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।वही सुबह ठहल रहे स्थानिय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस घटनास्थल पहुंचकर दोनो शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। मृतको मे यूवक की पहचान बागबेड़ा के लालबिल्डींग के पास रहने वाले दीपेन्द्र उपाध्याय के पुत्र सरोज उपाध्याय (22) के रुप में की गई है। वह कॉपरेटिव कॉलेज के पार्ट – 2 का छात्र था।जबकि युवती की पहचान बागबे़ड़ा के रहने वाले रेलवे के कर्मचारी राकेश कुमार सिह की पुत्री सिमरन सिंह के रुप में की गई है। वह दयानंद पब्लिक स्कूल के दसवी की छात्र थी। वही पुलिस प्रथम दृष्ठि मे इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।वही इस मामले में पुलिस ने पुछताछ के लिए कुछ लोगो को हिरासत मे लेकर पुछताछ कर रही है।
जानकारी अनुसार बुधवार की सुबह 6 बजे के लगभग ठहल रहे लोगो ने टाटा पिगमेंट के पास स्थित पार्क में दो शव को देखकर इसकी सुचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर दोनो शवो को टेपो में लादकर थाना ले आई।वही पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा. तीन जिंदा कारतूस और यूवती के दाए हाथ पकड़ा हुए पिस्टल बरामद किया है।सरोज के बाई कनपट्टी व दाए कान के पीछे और युवती के दाए के उपर कनपटटी में गोली के निशान है। वही घटना की सुचना पर सिटी एस पी सुभाष चन्द्र जाट.डी एस पी आलोक रंजन, थाना प्रभारी नित्यानंद महतो ,फॉरेसिक टीम और फिंगर प्रि्ंट एक्सपर्ट घटनास्थल पहुंची और मामले की छानबीन की ।
वही घटना की पृष्टि करते हुए सिटी एस पी सुभाष चन्द्र जाट ने कहा कि बुधवार की सुबह एक लड़का और एक लड़की का शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टि में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। वहा से एक देशी पिस्तौल भी बरामद किया गया है। वही दोनो की शव पहचान कर ली गई है। पुलिस पुरे मामले की जॉच कर रही है।जल्द ही मामले का खूलासा हो जाएगा। उन्होने कहा कि पुलिस जॉच कर रही है कि वहां बरामद पिस्टल कहां से आया है।

