
चाईबासा ।
भारतीय जनता पार्टी सूबे में विधानसभा चुनावों में 65प्लस के लक्ष्य को साधने की दिशा में पूरी तरह से कमर कस चुकी है। लगातार प्रदेश, प्रमंडल, जिला और मंडल स्तरों ओर बैठकों का दौर जारी है। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा के निर्देश ओर चाईबासा के डीपीएस स्कूल मैदान में कोल्हान प्रमंडलीय बैठक आहूत की गयी है। बैठक में सभी जिलाध्यक्षों समेत विधानसभा कोर कमिटी तथा मंडल कोर कमिटी के सदस्य मौजूद रहेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री लक्ष्मण गिलुआ बैठक को संबोधित कर विधानसभा चुनावों के आशय में ज़रूरी निर्देश और टिप्स देंगे। बैठक दोपहर एक बजे आयोजित होगी। इस आशय की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने दी।

