कुन्तलेश पाण्डेय
कोडरमा – झुमरी तिलैया के सामाजिक संस्था ‘‘इंसाफ’’ और दामोदर महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में एक रैली का आयोजन किया। यह रैली इन्दरवा बस्ती चौक से ब्लॉक रोड होते हुए झुमरी तिलैया झंडा चौक पर जाकर सभा में तब्दील हो गयी। इस रैली का अध्यक्षता सामाजिक संस्था इंसाफ के जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार यादव ने की तथा संचालन संजय शर्मा ने किया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि इंसाफ और दामोदर महिला मंडल की महिलाआें ने 200 लीटर शराब बरामद किये। इंसाफ और दामोदर महिला मंडल के महिलाओं के रात में नाकाबंदी के दौरान 200 लीटर शराब बरामद किया। शराब माफियाओं द्वारा रात के समय बिना लाईट जलाए मोटर साइकिल से शराब पहुचाने का काम करते है और नाकाबंदी के दौरान घात लगाये इंसाफ और दामोदर महिला मंडल के सदस्यों और महिलाओं ने जब पकडने की कोषिष की तब शराब माफिया 200 लीटर शराब फेंककर बहुत तेजी सें जंगली इलाकों की ओर भाग निकले। जिसे दामोदर महिला मंडल एवं इंसाफ के सदस्यों के द्वारा तिलैया बस्ती एवं इन्दरवा बस्ती गली-गली भ्रमण करते हुए झंडा चौक पर आकर पुलिस प्रषासन और झुमरी तिलैया के शहरवासियों को यह दिखाया गया कि जो काम पुलिस को करना चाहिए वो काम इंसाफ और दामोदर महिला मंडल को करनी पड रहा है। ऐसी निक्कमें पुलिस हाथ पर हाथ धरे केवल तमाष देख रही है। काफी समय तक शराब को झंडा चौक पर रखा गया लेकिन स्थानीय पुलिस प्रषासन या उसके प्रतिनिधि यहॉ तक आना भी जरूरी समझा। इस सच्चाई को वरीय पुलिस पदाधिकारियों से मिलकर इंसाफ के पदाधिकारी के बतायेगें। वहीं दामोदर महिला मंडल एवं इसाफ की अध्यक्ष रेणु देवी ने कहा कि इस शराब को झुमरी तिलैया झंडा चौक पर हम इस लिए बहा रहे हैं ताकि प्रषासन को यह महसुस हो कि हम महिलाएॅ केवल चुडी पहन कर केवल घर के काम में नहीं रहती है समय -समय पर शराब जैसी सामाजिक कौढ के खिलाफ संघर्ष करने का हौसला भी रखती है। इस रैली में इंसाफ के उपाध्यक्ष कुदन यादव, कोषाध्यक्ष पवन चंद्रवंषी, भिखारी राणा, प्रभात राम, सुधीर राम, रोहित कुमार, भीष्म प्रसाद गुप्ता, बिनोद यादव, गोविन्द साव,सुनील यादव, रेणु देवी, दुलारी देवी, सोहवा देवी, अझौला देवी, मंजु देवी, ललिता देवी, चमेली देवी, सुनीता देवी,अनिता देवी, रूकमणी देवी, आषा देवी, सरिता देवी, लखवा देवी, गुडिया देवी, मीडिया प्रभारी राजेष चंद्रवंषी, प्रकाष अम्बेदकर समेत सैकडों लोग के साथ -साथ इंसाफ के सभी शाखाओं के अध्यक्ष ए



