कुन्तलेश पाण्डेय
कोडरमा । स्थानीय शिव तारा सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एवं विद्या भारती संस्कृति संस्थान द्वारा आयोजित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रणजीत सिंह के निर्देशन में यह कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन से हुआ। ततपश्चात सरस्वती वंदना संपादित किया गया।इसके बाद आचार्य श्री रंजीत पंाडेय ने अतिथियों का परिचय कराया और श्री शंकर गोपाल नें कार्यशाला प्रयोजन की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि डा विरेन्द्र कुमार सिंह ,राम प्रवेश पांडेय ,अरविन्द कु0 सिन्हा और ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बी.के बालदेव भाई जी विरजमान थे। भैया बहनो को नैतिक मूल्यो के बारे में जानकारी दी गई।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रणजीत सिंह, आचार्य रंगनाथ पाठक , हरिशंकर प्रसाद, सिद्वि प्रसाद, ब्रजेश कुमार अनल, शंकर गोपाल, उमेश कुमार ,रुबिता सिन्हा, पद्मावती सिंह, आनंद सिन्हा,संजय कुमार,कृष्ण चन्द्र्र कन्हैय, रंजीत पाण्डेय,ब्रह्मदेव सिंह, अमर दे, आनंद प्रकाश, राजेन्द्र तिवारी ,श्वेता कुमारी, रविता उपाध्याय, संगीता कुमारी , प्रभात कुमार, राजेश्वर सिंह, अरुण कुमार, अल्पा एवं मितू सिन्हा आदि उपस्थित थे।
