कोडरमा।मरकच्चो थाना क्षेत्र के मरकच्चो उत्तरी पंचायत ग्राम पपहरा निवासी सीताराम यादव के आठ वर्षीय पुत्र मनजीत कुमार की मौत नहाने के दौरान पोखरी में डूबने से हो गयी।जानकारी अनुसार मनजीत अपने नौ वर्षीय चचेरे भाई विनय के साथ गुरुवार को दोपहर में नहाने के लिये अपने घर से लगभग एक किलोमीटर दूर तमोली बागी स्थित पोखरी मे नहाने गया था,इसी क्रम मे उसका पैर फिसल गया और डूबने लगा साथ में नहा रहे बच्चे ने जब उसे डुबता देखा तो शोर मचाते हुए गाँव की ओर गया।शोर सुनकर कई ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँचे।ग्रामीणो ने जब तक बच्चे को पानी से बाहर निकाला,तब तक बहुत देर हो चुकी थी।बच्चे का शव घर पहुँचते ही उसकी माँ व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मनजीत अपने गाँव के प्राथमिक विद्यालय मे कक्षा दो का छात्र था



