जमशेदपुर।
पोटका थाना क्षेत्र अन्तरगत एक ईडिगो कार अनियत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमे उस कार मे सवार तीन महिलाओ समेत पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानिय पुलिस के द्वारा सभी को ईलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है
इस सर्दभ मे पोटका थाना मे पदास्थापित पुलिस पदाधिकारी महानंद प्रसाद ने बताया कि कार मे सवार लोग जादुगोड़ा रंकिणी मंदिर से पुजा करके लौट रहे थे। पुजा करने के बाद सभी लोग हाता मे खाना खाये। खाना खाने के बाद सभी लोग कार मे बैठकर टाटा लौट रहे थे । कि तेतेला के पास गाड़ी अनियत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई। जिससे सभी लोग घायल हो गए। उन्होने कहा कि घायलो को ईलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल भेज दिया गया है । जहा दोनो युवक की हालत गंभीर है। उन्होने कहा कि घायलो मे अजय सिह और विकास सिह शामील है। गाड़ी मे सवार महिलाओ के बारे जानकारी प्राप्त नही हो सको।

