कुन्तलेश पाण्डेय
कोडरमा। चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भोंडो निवासी दिगम्बर साव की पुत्री प्रियंका देवी उम्र 20 वर्ष की मौत सुबह लगभग 10 बजे हो गयी जानकारी के अनुसार मृतक प्रियंका देवी की शादी एक वर्ष पूर्व चुटियारो(लखीबागी)कोडरमा निवासी सीतो साव के पुत्र बिनोद साव के साथ हुई थी मृतक को दो माह की एक बेटी भी है।
मृतक व उसके पति दोनों शनिवार को भोंडो आये थे थाना में बंद मृतक के पति ने बताया की मैं लगभग 9 बजे सुबह ससुर व पत्नी को अपने घर जाने बोल कर निकले थे लगभग 10 बजे फोन आया की तुम्हारी पत्नी का सीरियस तबियत खराब है जल्द चले आओ मैं आया तो देखा की मेरी पत्नी बेहोश पड़ी हुयी है आनन् फानन में तिलैया निजी क्लिनिक लेकर गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोसित कर दिया। चंदवारा थाना को सुचना मिलने पर थाना प्रभारी बकार हुसैन ने शव को कब्जे में लेकर अत्यंपरिक्षण हेतु कोडरमा सदर हॉस्पिटल भेज दिया। न्यूज़ लिखे जाने तक किसी पार्टी के तरफ से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है।
