कोडरमा ।कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा गिरिडीह मार्ग पर लोकाई में ट्रक ने नियंत्रण कोने के कारण सड़क के किनारे बैठे 10 लोगो को रोंदते हुवे घर में घुस गया । मिली जानकारी अनुशार ट्रक संख्या जेएच 12 ई/ 1939 डोमचांच से पटना की तरफ जारही थी ,लोकाई गोसाई टोला के पास सुबह करीब 5:30 बजे सुबह लोग घर से बाहर बेठे थे तभी यह घटना घाटी । घायलो में 52 वर्षीय बसन्ती देवी पतिबद्री पासवान,1 वर्षीय मंशा कुमारी पिता राजेश गोस्वामी ,35 वर्षीय कविता कुमारी पति राजेश गोस्वामी, 3 वर्षीय वैष्णवी कुमारी पिता राजेश गोस्वामी की मौके पर मौत हो गयी वही 28 वर्षीय बिनोद यादव पिता स्वर्गीय जगदीश पासवान,50 वर्षीय बालेश्वर पासवान पिता स्वर्गीय ईश्वरीय राणा बुरी तरह घायल हो गए इन्हें प्रथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया है । वही अन्य 6 घायल है । मौके पर लोगो ने सड़क जैम कर दिया जिनकी मांगे एस डी ऒ प्रभात कुमार बढ़िय ,सी ऒ अतुल कुमार ने मांगते हुवे तत्काल दस हज़ार रूपये का तत्काल राहत दिया गया ,नो ऐंट्री की मांग उधि जिसे लागु कर दिया गया है ,ट्रक चालक और खलासी को गिरफतार कर जेल भेजा गया है , घटना की सूचना पते कोडरमा थाना प्रभारी अजय कुमार दल बल के साथ पहुँच गए
