
रांची : 02 जुलाई रात 8:20 बजे 15 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें गिरिडीह से 07 और कोडरमा से 08 मरीझ शामिल हैं. इन नये संक्रमितों के साथ सूबे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 2540 हो गयी है. गिरिडीह में मिले 7 कोरोना संक्रमित मरीजों में गांडेय से 03, देवरी से 03, सरिया से 01 और गिरिडीह सदर से 01 मरीज शामिल हैं.


वहीं सूबे में अब तक 1884 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं, 15 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है

