कोडरमा। 25 मई बुधवार को रोहणी नक्षत्र मे सूर्य आरहा है । इस समय गर्मी बढ़ेगी 22 जून को आद्रा नक्षत्र हो रहा है ।इस समय साढ़े तीन आढक का बरसा होगा ।पँ रामदेव पाण्डेय के अनुसार रोहणी चक्र से ज्योतिष मे बर्षा का अनुमान लगाया जाता है ।26 जून और 3 जूलाई के करीब झारखंड विहार और आस पास के क्षेत्र मे अच्छी बारिश होगी , 1, 3, 5, 7, 11 जून को हल्की बारिश से गर्मी मे राहत मिलेगा , 15 से 28 जून के बीच मौसम मे परिवर्तन दिखेगा । 6 जूलाई को पुनर्वसू नक्षत्र इस समय 19 जूलाई के करीब बादल , बारिश और तुफान की अधिकता रहेगी ।20 जूलाई को पुष्य नक्षत्र आवेगा, इसमें सामान्य वृष्टि होगी।3 अगस्त को श्लेषा नक्षत्र आऐगा ।.इसमें भी सामान्य वृष्टि होगी 17 अगस्त को मघा नक्षत्र जो 31 अगस्त तक होगा इसमें अच्छी बारिश होगी ।पूर्वा 31 अगस्त की रात को आवेगा , इसमें शुक्र और बुध का संयोग होगा .इसमें भारी बारिश का योग है । 13 सितंबर को उतरा नक्षत्र आवेगा । इसमें भी अच्छी वृष्टि के योग है, 19 सितंबर को बारिश का योग है । 27 सितंबर को हथिया मे गरज मलक के साथ बारिश होगी ।10 अक्टूबर को चित्रा मे साधारण बरसात का योग है ।24 अक्टूबर को स्वाति नक्षत्र आवेगा, पुनवसू , पुष्य, अश्लेषा और मघा मे ढाई आढक की बरसा है जबकि पूर्वा फाल्गुनी मे दो और शेष नक्षत्र मे एक आढक का पानी है ।2 से 15 जूलाई के बीच भी अच्छी बरसात होगी ।
