
कोडरमा। रोटरी क्लब आॅफ कोडरमा ने चंदवारा प्रखंड के बेलखारा गांव के 85 घरों में शौचालय निर्माण का बीड़ा उठाया है। इसके तहत लाभुकों को 12-12 हजार की राशि दी जा रही है। प्रदान संस्था की ओर से उक्त शौचालयों का निर्माण कार्य में तकनीकी सहयोग किया जा रहा है।गांव के कुल 85 घरों में शौचालय का निर्माण चार फेज में होना है।इसमें से दुसरे फेज के लिए मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर 20 परिवारों को शौचालय सुपुर्द कर दिया गया।इस प्रकार रोटरी के द्वारा उक्त गांव में अब तक 40 परिवारों को शौचालय सुपुर्द कर दिया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा एवं विशिष्ट अतिथि उप विकाश आयुक्त सूर्य प्रकाश उपस्थित थे। उपायुक्त ने अपने संबोधन में शौचालय के निर्माण के साथ-साथ इसके सदुपयोग से ही स्वच्छ रहा जा सकता है तथा तभी खुले में शौच से मुक्ति मिलेगी। गांव के लोगों ने बताया कि हमारे गांव में कक्षा पाँच तक की पढाई की व्यवस्था है,जिससे गांव के बच्चों खास कर लडकियों को उच्च शिक्षा से वंचित रहना पड़ता है।उप विकाश आयुक्त ने अपने संबोधन में कुच्छ लोग शौचालय रहते खुले में शौच जाते हैं,जो दुर्भाग्यपूर्ण है।शौचालय के उपयोग से ही वातावरण को साफ रखा जा सकता है।रोटरी क्लब की ओर से अध्यक्ष रामरतन महर्षि, सामुदायिक सेवा के निदेशक गोपाल सर्राफ के अलावा सुरेश पिलानियां ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत रोटरी ने इस तरह के कार्यक्रम को लिया है। प्रधानमंत्री की अपील पर रोटरी ने नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए बेलखारा गांव के 85 परिवारों के यहाँ शौचालय का निर्माण कराया है। जिला प्रशासन इस अभियान से रोटरी को जोड़ता है तो क्लब कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगा।इस बात पर उपायुक्त ने रोटरी को अपने कई योजनाओं में सहयोग करने को कहा।कार्यक्रम का संचालन करते हुए महेश दारुका ने कहा कि रोटरी सुदूरवर्ती इलाकों के स्कूलों में जहां अधिक छात्र पढ़ते हैं, वहां भी शौचालय का निर्माण करायेगा। खुले में शौच एक मजबूरी है जो पर्यावरण की दृष्टि से भी हानिकारक है। कार्यक्रम में 20 अन्य परिवारों के घरों में शौचालय बनाने का कार्य के लिए राशि उपलब्ध करायी गई। इस अवसर पर कांको पंचायत की मुखिया सुनीता गिरि,सत्यनारायण सर्राफ,सुरेश पांडया, शंकर लाल चौधरी, कुमार पुजारा, मुरारी बद्गवे, बिनोद रजक,नरेन्द्र सिंह,जय कुमार गंगवाल,मधुसुदन दारुका, अश्विनी राजगढिया, राम अवतार शर्मा प्रदान के इंजीनियर मनोज कुमार, मुकेश कुमार, मो निजामुद्दीन, संतोष कुमार व श्याम पद आदि उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर लाभुकों के बीच मग, क्लीनर, साबुन,सर्फ भी वितरित किया गया।

