डीवीसी कर रही है बिस्थापितो में साथ सौतेला व्यवहार -निर्मला देवी
कुन्तलेश पाण्डेय
(फ़ोटो कोडरमा 1)
कोडरमा । कोडरमा जिला परिषद् उपाध्यक्ष निर्मला देवी ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान केटीपीएस बांझेडीह प्लांट के प्रभावित विस्थापित गावो का दौरा किया।इस दौरान कारियावां ,खैरोबर, मंझगावा, बिसोडीह, चुटियारो, धरैयडीह बिसोडीह आदि गावो के विस्थापित ग्रामीण परिवारो से मिलकर समस्याओं को सुना।
निर्मला देवी ने कहा कि डीवीसी विस्थापितों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को गुहार लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आरएनआर पॉलिसी लागु की गई हैं। जिस पॉलिसी में विस्थापित परिवारो को सारी सुविधा देने की बात कही गई हैं। जिसमे अस्पताल,कॉलेज व 15 किमी सभी गावो में मुफ्त बिजली, शुद्ध पानी व विस्थापित परिवार के सदस्यों को प्लांट में रोजगार देने जैसी बात कही गई हैं उसके बावजूद भी डीवीसी आँखों में पट्टी बांधकर प्लांट चला रही हैं। उन्होने कहा की जो सुविधा विस्थापितों को मिलना चाहिए वह आजतक जमीन पर नही उतर पाया हैं। श्रीमती देवी ने कहा कि प्लांट में हो रहे हैवी बोरिंग के कारण आस पास के गावो में जल संकट गहरा गया हैं। कुआ तलाब व चापाकलों का जल स्तर निचे चला गया है । तथा स्पोंड का केमिकल युक्त पानी के बहाव से खेतो में जिससे खेती और फसलो ,मवेसियों ,वा जमींन साथ ही स्पोंड के सूखे छायी के उड़ने से ग्रामीणों को वा बच्चे पर बुरा असर पड रहा हैं। वही दूषित पानी होने के कारण लोगो को पानी के लिए भटकना पड़ रहा हैं उपाध्यक्ष ने कहा कि अगर विस्थापित परिवारो के प्रति ध्यान नही दिया गया तो सभी 32 गावो के लोग आंदोलन करने पर बाध्य हो जाएंगे। जिसका सारी जवाबदेही डीवीसी की होगी।
उन्होंने डीवीसी को चेतावनी देते हुए कहा की अगर वह अपनी निति में बदलाव नही लाया तो अंजाम भुगतना होगा। उन्होंने कहा की राज्य सरकार द्वारा जारी पॉलिसी के तहत यहाँ के विस्थापित परिवारो को शामिल किया जाए। वरना लगातार आन्दोलन किया जायेगा। इस मौके पर आजसू छात्र जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव, मो सहाबुद्दीन, प्रेम यादव,मो सत्तार, अजय यादव, जहांगीर, सन्तोष यादव, संजय राणा, संजय यादव, सिकन्दर यादव,मो साहिद ,।



