रांची।भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा उम्मीदवार महुआ माजी पर आरोप
लगाते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोला हैं। उन्होंने अपने Tweet के माध्यम से झारखंड मुक्ति मोर्चा
की राज्यसभा उम्मीदवार महुआ माजी के बारे में आज चौंकाने वाला खुलासा किया है।उन्होंने झारखंड मुक्ति माेर्चा की
राज्यसभा के लिए नामित उम्मीदवार महुआ माजी के बारे में चौंकाने वाली जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखे संदेश में
कहा है कि झारखंड में झामुमो का भ्रष्टाचार को देखकर लगता है कि मैं पागल हो जाउंगा। झारखंड माल मुद्रा पार्टी की नई
होने वाली राज्यसभा सदस्य महुआ माजी को किसी SM माइनिंग कंपनी ने 30 लाख रुपये बिना किसी कागज के लोन दे
दिया? भारत में झारखंड ही एक ऐसा राज्य है जहां पैसे पेड़ पर उगता है? जोहार
झारखंड में लगता है कि मैं पागल हो जाउंगा, झारखंड माल मुद्रा पार्टी की नई होने वाली राज्य सभा सदस्य महुआ जी को किसी SM माइनिंग कंपनी ने ३० लाख रुपये बिना किसी काग़ज़ के लोन दे दिया? भारत में झारखंड ही एक ऐसा राज्य है जहाँ पैसे पेड़ पर उगता है? जोहार pic.twitter.com/5sQviPfJbE
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) June 1, 2022
गोड्डा से भाजपा के सांसद डा. निशिकांत दुबे ने देर रात एक ट्वीट कर झारखंड की राजनीति में एक नई चर्चा छेड़ दी है।
उन्होंने ट्वीट किया है कि जेएमएम की नई होने वाली राज्यसभा सदस्य महुआ माजी को किसी एसएम माइनिंग कंपनी ने 30
लाख रुपये बिना किसी कागज के लोन दे दिया है। भारत में झारखंड ही एक ऐसा राज्य है, जहां पैसे पेड़ पर उगते हैं। डा.
निशिकांत दुबे ने इससे संबंधित कुछ दस्तावेज भी अपने ट्वीटर हैंडल पर लगाया है।
Bihar Caste Census :बिहार में होगी जातिगत जनगणना, सर्वदलीय बैठक में प्रस्ताव पास
मालूम हो कि सांसद निशिकांत दुबे का यह Tweet ऐसे समय में आया है जब महुआ माजी को झामुमो ने राज्यसभा चुनाव
के लिए अपना प्रत्याशी नामित किया है। वही इस मसले पर हेमंत सोरेन की अगुआई वाली झामुमो ने एकतरफा फैसला लेते
हुए कांग्रेस की एक सीट की मांग को दरकिनार कर दिया। सरकार की सहयोगी पार्टी को गच्चा देकर जेएमएम ने महुआ
माजी पर दांव लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को हेमंत सोरेन द्वारा अपमानित करने के आरोप कांग्रेस के विधायक
लगा रहे हैं।

