
जमशेदपुर।


जमशेदपुर शहर को नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी जूस्को का नाम आज से बदल गया है। अब यह जमशेदपुर यूटिलिटीज सर्विस कंपनी लिमिटेड (जुस्को) के बदले टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड नाम से जाना जाएगा है। इसे लेकर जुस्को प्रबंधन के द्रारा अधिसुचना जारी कर दिया गया है।हालाकि कंपनी में कार्य कर रहे पदाधिकारी या उनके पद में कोई बदलाव नही हुआ है। कंपनी प्रबंधन के माने तो कंपनी अपने कामो को पूर्व की भांति संचालित करती रहेगी। वही जूस्को कंपनी का नाम बदलना कॉरपोरेट घरानो में चर्चा का विषय बना हुआ है।और अलग अलग तरह के कयास लगाए जा रहे है। वही नाम बदंलने की पृष्ठि जुस्को के प्रवक्ता ने भी की है
इस सबंध मे जुस्को जनसर्पक पदाधिकारी सुकून्या दास ने बताया कि जुस्को अब जमशेदपुर यूटिलिटीज सर्विस कंपनी लिमिटेड (जुस्को) के बदले टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के नाम से जाना जाएगा। और यह बदलाव 30 दिसबंर से माना जाएगा। उन्होने कहा कि चुकि पहले जमशेदपुर के नाम से शहर जाना जाता था इस कारण कंपनी ने इसका नाम उस वक्त जुस्को कर दिया था। लेकिन चुकि यह कंपनी टाटा स्टील का ही एक हिस्सा है इस कारण इस कंपनी का नाम मे टाटास्टील को जोड़ा गया है। उन्होने कहा कि इससे हमारे कोई काम प्रभावित नही होगे। उन्होने कहा कि हमारी कंपनी को जो काम है वह पूर्व की तरह चलता रहेगा।
मालूम हो कि वर्ष 2005 में टाटा स्टील ने टाउन सर्विसेज विभाग को बंद करके जुस्को कंपनी का गठन किया था। उसवक्त टाटा स्टील के एम डी बी मुत्थूरमण और टाटा वर्कस यूनियन के अध्यक्ष आरबीबी सिंह हुआ करते थे । उस वक्त कंपनी का विभाग बंद कर नाम नई कंपनी का गठन करने को लेकर काफी हंगामा हुआ था।

